फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Conflict Between Haryana Congress president Kumari Selja and Former CM Bhupinder singh Hooda group

अब हरियाणा कांग्रेस में रार: हुड्डा समर्थकों ने प्रदेश अध्यक्ष सैलजा के खिलाफ खोला मोर्चा, कहा-अध्यक्ष बदलो

Fri, 02 Jul 2021 10:26 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 02 Jul 2021 10:26 AM IST
सार

पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के समर्थक विधायकों ने दिल्ली में पार्टी प्रभारी विवेक बंसल से मिलकर कुमारी सैलजा के काम पर उंगली उठाई वहीं सैलजा ग्रुप ने इन विधायकों को कुंठित मानसिकता वाला बताया।

विज्ञापन
Conflict Between Haryana Congress president Kumari Selja and Former CM Bhupinder singh Hooda group
हरियाणा कांग्रेस में छिड़ी रार। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पंजाब के बाद हरियाणा कांग्रेस में भी रार छिड़ गई है। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के समर्थक विधायकों ने प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। हुड्डा समर्थक सभी 19 विधायक गुरुवार को पार्टी प्रभारी विवेक बंसल से दिल्ली में मिले और अपना असंतोष जाहिर किया। विधायकों ने एक सुर में कहा कि हरियाणा में आठ साल से संगठन नहीं है। विधायकों की संगठन में सुनवाई नहीं है। विरोधी दल भाजपा ने भी संगठन बनाकर तैयार कर दिया है। ऐसे में आगामी चुनाव में हमारे सामने दिक्कतें आएंगी। 

विज्ञापन


विधायकों ने प्रदेश प्रभारी से कहा है कि पार्टी के कामकाज में हमसे सलाह नहीं ली जाती है। स्थानीय निकाय, जिला पंचायत चुनाव में पार्टी के विधायकों को पूछा नहीं जाता, सभी फैसले अपने स्तर पर किए जाते हैं। सिंबल पर चुनाव लड़ना है या नहीं इस बारे में भी विधायकों की राय नहीं जानी जाती है। सारी बात जानने के बाद बंसल ने बातचीत करने का आश्वासन दिया है। विधायकों में गीता भुक्कल, बीबी बतरा, रघुबीर कादियान, आफताब अहमद, राव दान सिंह, धर्म सिंह छौक्कर, जयवीर वाल्मीकि सहित अन्य विधायक शामिल थे।
विज्ञापन



उधर, सैलजा खेमे ने भी अपनी बात आलाकमान तक पहुंचा दी है। आलाकमान को बताया है कि यह लोग कुंठित मानसिकता रखते हैं। पार्टी का हित इन्हें आज ध्यान में आया है। आलाकमान की हिदायत है कि संगठन बनाओ। ऐसे में जब काम अंतिम चरण में है तब इनके खेमे में खलबली मची है। इस दौरान डा. अशोक तंवर के कार्यकाल भी हवाला दिया गया। सैलजा खेमे की तरफ से प्रभारी को यह बताया गया कि डा. अशोक तंवर के कार्यकाल में भी रोज-रोज की तनातनी रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे शुरू हुआ विवाद
असल में पूरे मामले में विवाद तब शुरू हुआ जब सैलजा ने हुड्डा के चहेते कई जीतने वाले प्रत्याशियों की विधानसभा चुनाव में टिकट कटवा दी। हुड्डा खेमे ने इसे आलाकमान के सामने ऐसे प्रदर्शित किया कि हरियाणा में कांग्रेस संगठन न होने के बाद हुड्डा के चेहरे पर चुनाव जीती है, यदि टिकट वितरण में सभी टिकट हुड्डा के कहने पर दिए गए होते तो पार्टी सरकार बनाने की स्थिति में होती।


दीपेंद्र या गीता भुक्कल को दिलवाना चाह रहे बागडोर
पार्टी का एक धड़ा चाहता है कि दीपेंद्र हुड्डा को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंप दी जाए। हालांकि वे अभी राज्यसभा सांसद हैं, लेकिन पार्टी के कई विधायकों की यह राय है। एक धड़ा चाहता है कि पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल को प्रधान बनाया जाए। इससे संगठन तो मजबूत होगा ही कांग्रेस को भी मजबूती मिलेगी। वहीं आलाकमान ने सैलजा को भरोसे के साथ प्रधान बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed