{"_id":"674877da3777ed283061b6aec32caa06","slug":"confict-by-puda-employees","type":"story","status":"publish","title_hn":" पुडा मुलाजिम संघर्ष की राह पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुडा मुलाजिम संघर्ष की राह पर
अमर उजाला, मोहाली
Updated Tue, 12 Nov 2013 02:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुडा मैनेजमेंट के खिलाफ मुलाजिम संघर्ष की राह पर आ गए हैं। मुलाजिमों ने पूरे दिन काले बिल्ले लगाकर ऑफिस में काम किया। साथ ही दोपहर एक गेट रैली की।
रैली में उन्होंने पुडा मैनेजमेंट व सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी। मुलाजिमों ने पुडा मैनेजमेंट को चेतावनी दी है कि 15 नवंबर तक उनकी मांगें नहीं मानी गईं।
वे पूरी तरह काम बंद कर संघर्ष की राह पर आ जाएंगे। इस दौरान राज्य के विभिन्न जिलों में स्थित पुडा इकाइयों में भी काम रुक जाएगा।
जानकारी के मुताबिक पुडा मुलाजिमों ने पुडा तालमेल संघर्ष कमेटी के बैनर तले संघर्ष शुरू किया। संघर्ष में अधिकतर मुलाजिम शामिल हुए। गेट रैली को कमेटी के सभी मुख्य नेताओं ने संबोधित किया।
इसमें कमेटी के संयोजक महिंदर सिंह मलोया, जरनैल सिंह, बलजिंदर सिंह बिल्ला, सरबजीत सिंह, सुखदेव सिंह, अशोक बड़हेड़ी, भाग सिंह समेत कई नेता शामिल थे।
मुलाजिम नेताओं ने बताया कि वे अपनी मांगों को लेकर कई बार पुडा के उच्च अधिकारियों से मिल चुके हैं। लेकिन अभी तक उनकी एक भी मांग पूरी नहीं की गई। अधिकारियों द्वारा केवल आश्वासन दिए जा रहे हैं। जिससे मुलाजिमों में रोष पाया जा रहा है।
विज्ञापन
पुडा मुलाजिमों की मुख्य मांगें-
पुडा मुलाजिमों को पेंशन स्कीम लागू करना
शेष रहते पुडा मुलाजिमों को प्लॉट अलॉट करना
राज्य सरकार की तर्ज पर मुलाजिमों की नौकरी में वृद्धि करना
योग्यता रखते दर्जा चार मुलाजिमों को सुपरवाइजर बनाना
डेलीवेज मुलाजिमों को रेगुलर करना