फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Condition of women worsens due to anemia in Chandigarh and 60 percent lack of blood

Chandigarh: एनीमिया से महिलाओं की स्थिति खराब, 60 प्रतिशत में खून की कमी, सर्वे रिपोर्ट ने बयां की हकीकत

Wed, 01 Mar 2023 10:45 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, चंडीगढ़
माई सिटी रिपोर्टर, चंडीगढ़ Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 01 Mar 2023 10:45 AM IST
सार

एनीमिया का सबसे बड़ा कारण शरीर में आयरन की कमी होना है। जब शरीर में लाल रक्त कोशिकाएं धीरे-धीरे खत्म होने लगती हैं औ, बॉडी को जरूरत के अनुसार डाइट नहीं मिलती तो इससे खून की कमी होने लगती है।

विज्ञापन
Condition of women worsens due to anemia in Chandigarh and 60 percent lack of blood
Anemia

विस्तार

सिटी ब्यूटीफुल की आधे से अधिक महिलाएं एनीमिया ग्रस्त हैं। खून की कमी के कारण तमाम तरह की परेशानियों से जूझ रही हैं। चिंता की बात यह है कि जानकारी के अभाव में उपलब्ध संसाधनों के बावजूद खानपान में लापरवाही बरत खून की कमी का शिकार हो रही हैं। इसकी पुष्टि नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे (एनएफएचएस) की रिपोर्ट कर रही है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि 14 साल से 49 साल के बीच की 60 प्रतिशत महिलाएं एनीमिया की शिकार हैं। वहीं किशोरियों में यह अनुपात 57 प्रतिशत है। दोनों ही स्तर बेहद खतरनाक है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर किशोरावस्था में खून की कमी को दूर नहीं किया गया तो आगे चलकर वह मां और होने वाले बच्चे दोनों के लिए घातक साबित हो सकता है।

विज्ञापन


नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे की रिपोर्ट बयां कर रही हकीकत
इंडियन सोसायटी ऑफ असिस्टेंट रिप्रोडक्शन की पूर्व अध्यक्ष एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. गुरप्रीत कौर ने बताया कि एनीमिया का सबसे बड़ा कारण शरीर में आयरन की कमी होना है। जब शरीर में लाल रक्त कोशिकाएं धीरे-धीरे खत्म होने लगती हैं औ, बॉडी को जरूरत के अनुसार डाइट नहीं मिलती तो इससे खून की कमी होने लगती है।
विज्ञापन


इसके साथ ज्यादातर ये परेशानी किशोरावस्था और महिलाओं में माहवारी के दौरान खून की कमी से भी हो जाती है। ध्यान देने वाली बात यह है कि शरीर में एनीमिया की कमी से दूसरी अन्य बीमारी होने का खतरा भी बढ़ जाता है। वहीं पीजीआई ब्लड ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन के प्रमुख प्रोफेसर रतिराम शर्मा का कहना है कि खून की कमी के कारण महिलाएं चाह कर भी रक्तदान नहीं कर पाती। ऐसे में जरूरी है कि वह आयरन युक्त आहार लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन लक्षणों पर करें गौर

कमजोरी, थकान, पीली त्वचा, सांस की तकलीफ, हाइपरटेंशन, बार-बार सिरदर्द होना, चिड़चिड़ा, फटी या लाल जीभ, भूख में कमी।

सामान्य हीमोग्लोबिन स्तर

  • पुरुष: 13.8 से 17.2 ग्राम/डीएल
  • महिलाएं: 12.1 से 15.1 ग्राम/डीएल
  • बच्चे: 11 से 16 ग्राम/डीएल
  • गर्भवती महिलाएं: 11 से 15.1 ग्राम/डीएल


बढ़ाना है खून तो इसका सेवन करें

  • आयरन- आयरन से भरपूर खाद्य पदार्थों जैसे बीफ, मीट, बीन्स, दाल, गहरे हरे पत्तेदार सब्जियां और सूखे मेवे।
  • फोलेट-यह पोषक तत्व और इसका सिंथेटिक रूप फोलिक एसिड, फल और फलों के रस, गहरे हरे पत्तेदार सब्जियां, हरी मटर, राजमा, मूंगफली और अनाज प्रोडक्ट्स जैसे रोटी, पास्ता और चावल में पाया जा सकता है।
  • विटामिन बी 12- विटामिन बी-12 से भरपूर खाद्य पदार्थों में मांस, डेयरी प्रोडक्ट और सोया से बनी चीजें शामिल हैं।
  • विटामिन सी- विटामिन सी से भरपूर खाद्य पदार्थों में खट्टे फल और जूस, मिर्च, ब्रोकोली, टमाटर, खरबूजे और स्ट्रॉबेरी शामिल हैं।

नोट- जैसा जीएमएसएच 16 की आहार विशेषज्ञ मनीषा अरोड़ा ने बताया।
 
सर्वे की रिपोर्ट बयां कर रही चंडीगढ़ में एनीमिया की गंभीरता (एनएफएचएस 5)

  • 6 से 59 माह के एनीमिया ग्रस्त बच्चे- 55 प्रतिशत
  • 15 से 49 साल की एनीमिया ग्रस्त महिलाएं- 60.3 प्रतिशत
  • 15 से 19 साल की एनीमिया ग्रस्त किशोरियां- 57.5 प्रतिशत
  • 15 से 49 साल के एनीमिया ग्रस्त पुरूष- 8.1 प्रतिशत

 
पोषक तत्वों की कमी और गलत आहार बना रहा बीमार
भागदौड़ भरी जिंदगी में खानपान को लेकर अनदेखी गंभीर स्थिति उत्पन्न कर रही है। खास तौर पर महिलाएं इससे ज्यादा प्रभावित हैं। इसका मुख्य कारण असमय व असंतुलित भोजन करना है। कामकाजी महिलाएं जहां फास्ट फूड व अनियमित खानपान की आदत के कारण एनीमिया जैसी गंभीर बीमारी का शिकार हो रही हैं, वहीं गृहणी खुद के सेहत की अनदेखी से बीमारियों की चपेट में आ रही हैं। ऐसे में जरूरी है खुद के लिए समय निकालना व संतुलित आहार लेना।
 
-प्रो पूनम खन्ना, आहार विशेषज्ञ पीजीआई सामुदायिक स्वास्थ्य विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed