फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Condition of both the students going on hunger strike in PU critical

पीयू में भूख हड़ताल कर रहे दोनों छात्रों की हालत बिगड़ी

Wed, 18 Aug 2021 02:23 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 02:23 AM IST
विज्ञापन
Condition of both the students going on hunger strike in PU critical
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय में छात्रावास बदलवाने की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे दोनों छात्रों की हालत बिगड़ने लगी है। उन्हें चक्कर आने लगे हैं और सिर दर्द हो रहा है। कमजोरी भी लग रही है। पीयू के अधिकारी उनसे मिलने पहुंचे, लेकिन समस्या समाधान का आश्वासन नहीं मिला।
विज्ञापन

पीयू के छात्रावास संख्या तीन में रह रहे दिव्यांग छात्र धीरू के मददगार छात्रावास नंबर दो के छात्र अरविंद हैं। अरविंद को छात्रावास संख्या तीन में बार-बार आना पड़ता है। साथ ही समय भी अधिक लगता है। ऐसे में धीरू की मांग है कि उनके मददगार को उन्हीं के छात्रावास में शिफ्ट किया जाए। उनका कहना है कि कई बार प्रयास किए गए, लेकिन अधिकारियों ने बात नहीं सुनी। दोनों ही छात्रों से मिलने मंगलवार को एडीएसडब्ल्यू व अन्य अधिकारी पहुंचे। छात्रों का कहना है कि उनकी समस्या समाधान के रास्ते नहीं निकाले गए। हमने भी चेतावनी दे दी है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती, तब तक भूख हड़ताल जारी रहेगी। उनकी तबीयत अब बिगड़ने लगी है। धीरू व अरविंद की मांग को दूसरे छात्र भी जायज मान रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed