फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Condition of 12 children of private school in Jalandhar deteriorated

Punjab News: मिशनरी स्कूल के 12 बच्चों की बिगड़ी हालत, अस्पताल में भर्ती, बोले- गंदा पानी पीने से बीमार पड़े

Tue, 05 Dec 2023 12:50 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 05 Dec 2023 12:50 AM IST
सार

नकोदर से मिली जानकारी के मुताबिक 12 बच्चों को एक निजी अस्पताल में रखा गया है और उनका इलाज किया जा रहा है। एसपी मनप्रीत के मुताबिक बच्चों की सेहत ठीक है और उनका इलाज चल रहा है। वह आधिकारिक रूप से मंगलवार को इसके बारे में जानकारी दे पाएंगे।

विज्ञापन
Condition of 12 children of private school in Jalandhar deteriorated
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब के जालंधर में एक निजी स्कूल में गंदा पानी पीने से 12 बच्चे बीमार हो गए। घटना को स्कूल प्रबंधकों ने काफी समय तक छिपाए रखा। बच्चों को अस्पताल से इलाज के बाद घर भेज दिया गया लेकिन शाम को भी कई बच्चों की हालत खराब हुई तो अफरा-तफरी मच गई। स्कूल एक निजी संस्थान द्वारा चलाया जा रहा है जो एक मिशन के अधीन है। मामला नकोदर का है।

विज्ञापन


बच्चों ने बताया कि स्कूल में वाटर कूलर से पानी पीया था। इसके बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। हालांकि प्रबंधकों ने बिल्कुल चुप्पी साध ली है लेकिन प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया है। डीसी विशेष सारंगल का कहना है कि इसकी जांच करवाई जाएगी और जो दोषी पाया गया उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। वहीं, स्कूली बच्चों ने बताया कि स्कूल के वाटर कूलर की काफी समय से सफाई नहीं हुई है। अंदर की गंदगी से उनकी हालत खराब हुई है।
विज्ञापन


नकोदर से मिली जानकारी के मुताबिक 12 बच्चों को एक निजी अस्पताल में रखा गया है और उनका इलाज किया जा रहा है। एसपी मनप्रीत के मुताबिक बच्चों की सेहत ठीक है और उनका इलाज चल रहा है। वह आधिकारिक रूप से मंगलवार को इसके बारे में जानकारी दे पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed