फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Concern expressed over power outage in Sector 30

Chandigarh News: सेक्टर 30 में बिजली गुल होने पर जताई चिंता

Thu, 19 Mar 2026 02:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Concern expressed over power outage in Sector 30
चंडीगढ़। चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह लक्की ने शहर में बिजली आपूर्ति को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि जब से सीपीडीएल कंपनी ने चंडीगढ़ में बिजली वितरण का कार्य संभाला है, तब से उपभोक्ताओं को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि बुधवार को सेक्टर-30 में कई घंटों तक बिजली गुल रही, जिससे आम जनता को भारी दिक्कतें झेलनी पड़ीं। सबसे चिंताजनक बात यह रही कि इस दौरान कहीं भी कोई स्पष्ट जवाबदेही नजर नहीं आई।
विज्ञापन

लक्की ने कहा कि पहले जब बिजली व्यवस्था सरकारी तंत्र के हाथ में थी, तब एक स्पष्ट जवाबदेही तय होती थी और अधिकारियों से जवाब लिया जा सकता था, लेकिन निजी कंपनी के आने के बाद स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि निजी कंपनियों का मुख्य उद्देश्य केवल मुनाफा कमाना होता है, जबकि जनता को बेहतर और निर्बाध सेवाएं देना उनकी प्राथमिकता में नजर नहीं आता।
विज्ञापन

उन्होंने चंडीगढ़ प्रशासन से मांग की कि सीपीडीएल कंपनी की कार्यप्रणाली पर कड़ी निगरानी रखी जाए और यदि सेवा में किसी भी प्रकार की लापरवाही या कोताही पाई जाती है, तो कंपनी पर भारी जुर्माना लगाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed