फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   computer teachers will do hunger strike till death

सेलरी मिली, अब भी अनशन पर टीचर्स, जानें क्यूं?

Tue, 14 Jul 2015 11:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़/पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़/पंचकूला Updated Tue, 14 Jul 2015 11:49 AM IST
विज्ञापन
computer teachers will do hunger strike till death

हरियाणा शिक्षा विभाग ने पंचकूला स्थित शिक्षा सदन के बाहर गत जनवरी से धरना दे रहे हरियाणा के सरकारी स्कूलों के कंप्यूटर शिक्षकों का दस माह का बकाया वेतन सोमवार को जारी कर दिया। हालांकि अभी तीन महीने का वेतन, कंपनियों द्वारा वसूली गई सिक्योरिटी मनी और ट्रेनिंग फीस की अदायगी नहीं की गई है।

विज्ञापन


शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में कांट्रैक्ट पर कंप्यूटर शिक्षक उपलब्ध कराने वाली कंपनियों के ठेके रद्द करते हुए बीते वर्ष के अंत में कंप्यूटर शिक्षकों को भी स्कूलों से हटा दिया था। कंप्यूटर शिक्षक उसी समय से शिक्षा सदन के बाहर धरना दे रहे हैं। उनकी मांग है कि उन्हें नौकरी में बहाल किया जाए।
विज्ञापन


यह मामला हाईकोर्ट भी पहुंच चुका है, जिस पर बीते सप्ताह सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने न सिर्फ बकाया वेतन देने का आदेश जारी किया, बल्कि कंप्यूटर शिक्षकों से यह भी कहा कि अगर शिक्षा विभाग उनके स्थान पर फिर से कांट्रैक्ट पर ही कंप्यूटर शिक्षकों की भर्ती करती है तो वे विभाग के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि शिक्षा विभाग हटाए गए कांट्रैक्ट आधारित इन कंप्यूटर शिक्षकों के स्थान नई भर्ती कांट्रैक्ट पर ही करना चाहता है, जिसे एक अन्य फैसले में हाईकोर्ट गलत ठहरा चुका है।

नौकरी बहाल करने तक आमरण अनशन 16 से

computer teachers will do hunger strike till death

शिक्षक संघ के प्रधान बलराम धीमान ने कहा है कि जनवरी माह से जारी कंप्यूटर शिक्षकों के धरने को 16 जुलाई से आमरण अनशन में बदला जाएगा। उन्होंने कहा कि आमरण अनशन तब तक जारी रहेगा जब तक सरकार कंप्यूटर शिक्षकों को नौकरी में बहाल नहीं करेगी।

वेतन दिया, लेकिन सिक्योरिटी मनी और ट्रेनिंग फीस नहीं
सोमवार को शिक्षा विभाग ने कंप्यूटर शिक्षकों का जून 2014 से मार्च 2015 तक का बकाया वेतन तो राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के जरिए जारी कर दिया, लेकिन जनवरी 2014 से मार्च 2014 तक का बकाया वेतन और नियुक्ति करने वाली कंपनियों द्वारा वसूली गई 24000 रुपये सिक्योरिटी मनी व 2250 रुपये ट्रेनिंग फीस का भुगतान अब तक कंप्यूटर शिक्षकों को नहीं किया गया है।

कंप्यूटर शिक्षक संघ के प्रवक्ता सुरेश नैन ने बताया कि सरकार द्वारा गत 16 फरवरी को बकाया वेतन के अलावा सिक्योरिटी मनी व ट्रेनिंग फीस की राशि लौटाने के आदेश दिए गए थे।

चैक के जरिए होगा वेतन का भुगतान

computer teachers will do hunger strike till death

उधर, शिक्षा विभाग ने बताया है कि कंप्यूटर शिक्षकों का 22 मार्च, 2015 तक बकाया वेतन संबंधित स्कूल प्रमुख के आरएमएसए और एसएमडीसी खातों के जरिए जारी किया गया है। यह राशि 1 जून, 2014 से 22 मार्च, 2015 (सेवा प्रदाता का समझौता निरस्त होने की तिथि तक) तक संबंधित स्कूलों के एसएमडीसी खातों में स्थानांतरित की जा रही है।

संबंधित स्कूल में कंप्यूटर शिक्षक के उपस्थिति रिकार्ड के अनुसार ही चैक के जरिए भुगतान किया जाएगा। इसमें एक माह में एक दिन का आकस्मिक अवकाश भी जोड़ा जाएगा। विभाग ने यह भी साफ कर दिया है कि कंप्यूटर शिक्षकों के वेतन के भुगतान में किसी भी प्रकार की कोताही की जिम्मेदारी संबंधित स्कूल प्रमुख की होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed