{"_id":"1612cbc21efeb6b5d5949aa38543a14d","slug":"computer-teachers-protest-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर विरोधी होंगे कंप्यूटर कांट्रैक्ट टीचर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर विरोधी होंगे कंप्यूटर कांट्रैक्ट टीचर्स
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 30 Jan 2014 02:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के सरकारी स्कूलों में करीब 6 साल से कार्यरत 200 से अधिक कांट्रैक्ट कंप्यूटर टीचर्स और डाटा एंट्री ऑप्रेटर फिर से विरोध प्रदर्शन की तैयारी में हैं।
विभाग के अधिकारियों की ओर से कंप्यूटर टीचर्स का कांट्रैक्ट रिन्यू करने, 25 फीसदी वेतन बढ़ाने और रेगुलराइजेशन पॉलिसी बनाने को लेकर किए वादों पर अभी तक कुछ नही किया गया।
पिछले कई दिनों से कंप्यूटर टीचर्स शिक्षा विभाग के अधिकारियों के पास चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें कोई सकारात्मक जवाब नहीं दिया जा रहा। ज्वाइंट सेक्रेटरी फाइनेंस दफ्तर के अधिकारियों ने शिक्षकों को संदीप हंस से मिलने नहीं दिया।
विज्ञापन
इस रवैये से खफा शिक्षकों ने अधिकारियों को कार्रवाई के लिए 2 दिन का समय दिया है। इसके बाद शिक्षक फिर से सड़कों पर उतरने की तैयारी में है।
कंप्यूटर टीचर्स का कांट्रैक्ट 31 दिसंबर 2013 को खत्म हो चुका है, लेकिन रिन्यू संबंधी कोई लेटर स्कूलों में नहीं पहुंचा है। कई स्कूल प्रिंसिपल तो अब हाजिरी रजिस्ट्रर में शिक्षकों की अटैंडेंस तक नहीं लगाने दे रहे।
8 जनवरी को डीपीआई (स्कूल) ने एक हफ्ते के भीतर कांट्रैक्ट रिन्यू करने और 25 फीसदी वेतन बढ़ाने को लिखित में आश्वासन दिया था, लेकिन 20 दिन बीत जाने के बाद भी फाइल आगे नहीं बढ़ी है। कांट्रैक्ट रिन्यू की लेटर स्कूलों में नहीं पहुंचने से कई स्कूलों में शिक्षकों को अटैंडेंस नहीं लगाने दी जा रही। बुधवार को ज्वाइंट फाइनेंस सेक्रेटरी संदीप हंस से उनके पर्सनल स्टॉफ ने मिलने नहीं दिया। दो दिन में अगर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो मजबूरन शिक्षकों को सड़क पर आना पड़ेगा।
- पूनम (प्रेसिडेंट चंडीगढ़ कंप्यूटर टीचर्स एसोसिएशन)
शिक्षा विभाग कंप्यूटर टीचर्स मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर सका है। रेगुलर पॉलिसी बनाना तो दूर अभी तक कांट्रैक्ट भी रिन्यू नहीं हो पाया है। शिक्षकों में इस बात को लेकर काफी आक्रोश है।
- स्वर्ण सिंह कंबोज (प्रेसिडेंट यूटी कैडर एजूकेशनल इंपलाइज यूनियन चंडीगढ़)
कंप्यूटर टीचर्स की फाइल सुबह ही मेरे पास पहुंची है। मामले को लेकर कमेटी गठित ने अपनी रिपोर्ट दी है। इसी हफ्ते तक मामले पर कार्रवाई कर दी जाएगी।
- संदीप हंस (ज्वाइंट सेक्रेटरी फाइनेंस और डायरेक्टर हायर एजूकेशन यूटी )