फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Computer lab assistants will surround CM residence in Karnal on 13th.

Chandigarh News: कंप्यूटर लैब सहायक करेंगे 13 को करनाल में सीएम आवास का घेराव

Wed, 10 Jul 2024 07:00 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2024 07:00 PM IST
विज्ञापन
Computer lab assistants will surround CM residence in Karnal on 13th.
चंडीगढ़। कंप्यूटर लैब सहायक वेलफेयर 13 जुलाई को करनाल में मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। राज्य प्रधान करमजीत संधू ने आरोप लगाया कि कंप्यूटर लैब सहायकों की सरकार मांग पूरी नहीं कर रही है। 2200 कंप्यूटर लैब सहायक 13 जुलाई को कर्ण पार्क में एकत्रित होंगे और वहां से सीएम आवास का घेराव करने के लिए कूच करेंगे। कंप्यूटर लैब सहायक हरियाणा के सरकारी स्कूलों में पिछले 13 सालों से कार्य कर रहे हैं और इस समय कंप्यूटर लैब सहायकों का वेतन मात्र 12,000 है। इतने कम वेतन में सरकार काम पूरा लेती है। सरकार हर कार्य को डिजिटल करती जा रही, हर डिजिटल कार्य में कंप्यूटर लैब सहायक का योगदान है। कंप्यूटर लैब सहायक स्कूलों में एमआईएस से संबंधित, चुनाव से संबंधित और अन्य सभी प्रकार के ऑनलाइन कार्य करते हैं। शिक्षा विभाग की ओर से हर साल 15 दिन सर्दी की छुट्टियों का वेतन और 30 दिन गर्मी की छुट्टियों का वेतन शिक्षा विभाग की ओर से काट लिया जाता है। कंप्यूटर लैब सहायकों की मांग है कि गर्मी-सर्दी में होने वाली छुट्टियों का वेतन न काटा जाए। वेतन में सम्मानजनक वृद्धि की जाए, सालाना इंक्रीमेंट दिया जाए, मेडिकल सुविधा और 58 साल के लिए नौकरी सुरक्षा का वादा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed