{"_id":"64765dd55d2edc1c370a0686","slug":"complete-ban-on-hookah-bars-secretly-betting-in-clubs-chandigarh-news-c-16-sml1026-153319-2023-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: हुक्का बार पर पूर्ण प्रतिबंध, क्लबों में चोरी छुपे लग रहा सुट्टा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: हुक्का बार पर पूर्ण प्रतिबंध, क्लबों में चोरी छुपे लग रहा सुट्टा
विज्ञापन
चंडीगढ़। सिटी ब्यूटीफुल में प्रशासन और पुलिस की सख्ती के बाद हुक्का बार पर काफी हद तक लगाम लग चुकी है। यूटी में पूर्ण पाबंदी के बाद शहर में चल रहे हुक्का बार मोहाली और पेरीफेरी इलाकों में शिफ्ट हो गए हैं। वहीं कुछ क्लबों में अभी भी पुराने ग्राहकों को हुक्का उपलब्ध कराया जा रहा है। पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई का असर भी कम ही दिखता है। सूत्रों की मानें तो कुछ क्लबों में बकायदा पुराने ग्राहकों को कोड वर्ड पर हुक्का दिया जाता है। यह भनक पुलिस प्रशासन तक न लगे, इसके लिए काफी इंतजाम रहते हैं। क्लब में प्रवेश के समय चेकिंग के दौरान मोबाइल भी जमा करा लिया जाता है, जिसे कश लगाकर लौटते समय वापस कर दिया जाता है।
कार्रवाई के आंकड़े
वर्ष 2021 2022 2023
क्लबों पर कार्रवाई 14 9 1
एफआईआर रजिस्टर 17 10 1
गिरफ्तारी 21 18 1
विज्ञापन
कार्रवाई के आंकड़े
वर्ष 2021 2022 2023
क्लबों पर कार्रवाई 14 9 1
एफआईआर रजिस्टर 17 10 1
गिरफ्तारी 21 18 1