{"_id":"98a80c6876d2442e384dc09ae4cc8ad9","slug":"complaint-process-for-lpg-users-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसोई गैस उपभोक्ता जानें, कैसे करें शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसोई गैस उपभोक्ता जानें, कैसे करें शिकायत
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Thu, 11 Dec 2014 10:59 PM IST
विज्ञापन
रसोई गैस उपभोक्ता को डीबीटीएल स्कीम के तहत गैस एजेंसी या बैंक से कोई शिकायत है तो एक फार्म भरकर इसकी शिकायत की जा सकती है।
विज्ञापन
लोगों की शिकायत का निपटारा करने के लिए यह फार्म गैस एजेंसियों को मुहैया करवा दिए गए हैं। ये बात वीरवार को अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर की गैस एजेंसियों से हुई मुलाकात के दौरान जिला फूड एंड सिविल सप्लाई कंट्रोलर बलजिंदर सिंह ने कही।
गैस उपभोक्ताओं के आधार कार्ड जमा करवाने के मकसद से की गई बैठक के दौरान अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने गैस एजेंसियों से कहा कि वे उपभोक्ताओं को इस बारे में जागरूक करें कि वो अपने आधार कार्ड गैस एजेंसी व बैंक में जमा करवाएं।
विज्ञापन
डीबीटीएल स्कीम को हर गैस उपभोक्ता तक पहुंचाने के लिए अतिरिक्त कमिश्नर ने कहा कि गैस एजेंसियां लोगों को इस बारे में सचेत करें कि गैस सब्सिडी का फायदा लेने के लिए वो आधार कार्ड जमा जरूर करवाएं।
विज्ञापन
उन्होंने गैस एजेंसियों को ताकीद की कि हर उपभोक्ता को जागरूक करें कि उनका जो नाम बैंक खाते में है वही नाम अपनी गैस एजेंसी में जाकर तब्दील करवाएं।
इस तरह से बैंक खाते व गैस एजेंसी में अलग-अलग नाम संबंधी आ रही परेशानी का हल हो जाएगा। बैठक में पहुंचे जिला फूड एंड सिविल सप्लाई कंट्रोलर बलजिंद सिंह ने गैस एजेंसियों के कार्य बताए।