फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Complaint of theft against Punjabi singer Surinder Chhinda's daughter in Ludhiana

लुधियानाः पंजाबी गायक सुरिंदर छिंदा की बेटी के खिलाफ चोरी की शिकायत

Fri, 05 Oct 2018 08:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Updated Fri, 05 Oct 2018 08:14 PM IST
विज्ञापन
Complaint of theft against Punjabi singer Surinder Chhinda's daughter in  Ludhiana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pexels

पंजाबी गायब सुरिंदर छिंदा की बेटी के खिलाफ उसकी सहेली ने गहने चोरी का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत लुधियाना के थाना मोती नगर में शिकायत दर्ज कराई गई है। सहेली ने सुरिंदर छिंदा की बेटी के खिलाफ कई तरह के गंभीर आरोप लगाए हैं। जबकि सुरिंदर छिंदा ने अपनी बेटी के खिलाफ दी गई शिकायत को झूठ का पुलिंदा बताया और बेटी की सहेली और उसके परिवार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने शिकायत में कहा कि उन्हें व उनके परिवार को झूठे फंसाकर धमकाया जा रहा है। 

विज्ञापन


दोनों पक्ष शुक्रवार को एडीसीपी 4 राजवीर सिंह बोपाराय के पास पहुंचे। इस दौरान दोनों पक्षों में काफी समय तक आरोप-प्रत्यारोप चलते रहे। पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। चंडीगढ़ रोड स्थित सेक्टर 39 की रहने वाली प्रीति सरां ने थाना मोती नगर में दी शिकायत में बताया कि वह और सुरिंदर छिंदा की बेटी काफी समय तक साथ पढ़े हैं। 
विज्ञापन


वह करीब 15 साल बाद सुरिंदर छिंदा की बेटी से एक समारोह में मिली थी। जिसके बाद दोनों ने एक दूसरे के फोन नंबर एक्सचेंज किए और बातें होने लगी। प्रीति के अनुसार कुछ समय पहले सुरिंदर छिंदा की बेटी उससे मिलने के लिए उनके घर आई थी। इसी दौरान वह उसकी और उसके कपड़ों की तारीफ करने लगी। उसने सुरिंदर छिंदा की बेटी को अपने सारे कीमती कपड़े और जेवरात दिखाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जब वह दोनों कमरे में बैठे थे तो उसे कुछ काम आ गया और वह वहां व्यस्त हो गई। जिसके बाद सुरिंदर छिंदा की बेटी ने उसकी एक ड्रेस डालने की इच्छा जताई और अपने साथ ले गई। प्रीति के अनुसार दो दिन बाद उसे किसी समारोह में जाना था तो उसने अपनी अलमारी खोली तो सात रिंग, एक डायमंड की रिंग और टॉप्स गायब थे। उसने इसकी शिकायत थाना मोती नगर में दी। 

पहले प्रीति ने अपने घर काम करने वाली नौकरानी के खिलाफ शिकायत दी थी। जिसके बाद उसे याद आया तो सुरिंदर छिंदा की बेटी पर शक हुआ तो पुलिस को पूरी बात बताई। सुरिंदर छिंदा ने बताया कि प्रीति सरां उसकी बेटी की सहेली जरूर है, लेकिन उसकी बेटी के खिलाफ झूठी शिकायत दी गई है। उन्होंने बताया कि जब वह शिकायत के सिलसिले में थाने गए तो वहां पर प्रीति और उसके परिवार वालों ने धमकियां देनी शुरू कर दी। 

उन्होंने इस बारे में पुलिस अधिकारियों को शिकायत दी। उन्होंने कहा कि प्रीति ने उनकी बेटी से कुछ पैसे उधार के तौर पर मांगे थे, लेकिन उसकी बेटी ने मना कर दिया। बेटी द्वारा पैसे देने से इंकार करने पर प्रीति ने उनकी बेटी को बदनाम करने के लिए झूठी शिकायत दर्ज करवा दी। जिससे उनका और उनके परिवार का नाम खराब हो।   


जांच के बाद होगी कार्रवाई
एडीसीपी-4 राजवीर सिंह बोपाराय ने बताया कि उनके पास सुरिंदर छिंदा की तरफ से शिकायत आई थी कि उनकी बेटी के खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज कराई गई है और दूसरे पक्ष की तरफ से उन्हें लगातार धमकियां दी जा रही हैं। दूसरे पक्ष ने थाने में सुरिंदर छिंदा की बेटी के खिलाफ थाना मोती नगर में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस जांच कर रही है। जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed