{"_id":"1cfff337f465d7b50a6179587fceb83e","slug":"complaint-against-arvind-kejriwal-in-panchkula-police-station-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां के थाने में CM केजरीवाल के खिलाफ शिकायत दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां के थाने में CM केजरीवाल के खिलाफ शिकायत दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 18 Feb 2016 10:14 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ विहिप, बजरंग दल और सिख संगठन कार्यकर्ताओं ने पंचकूला के थाने में शिकायत दी है।
विज्ञापन
पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई लीगल राय के बाद करने का आश्वासन दिया है। विश्व हिंदू परिषद के सुरेश सेठी, राष्ट्रीय सिख संगठन के रमनीक सिंह मान, बजरंग दल के जयराम शर्मा सेक्टर-5 के थाने में पहुंचे और शिकायत दी।
शिकायत में बताया कार्यकर्ताओं का आरोप है कि 16 फरवरी को 11 बजे अरविंद केजरीवाल ने ट्विट किया है वह हनुमान जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ था, जिससे हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं।
विज्ञापन