{"_id":"5fdcdf1d0be57025e541a00e","slug":"complaining-against-government-officials-in-punjab-became-easy-through-portal","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम की खबर: 10 रुपये में कर सकेंगे सरकारी अफसरों की शिकायत, तय समय पर मिलेगा समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम की खबर: 10 रुपये में कर सकेंगे सरकारी अफसरों की शिकायत, तय समय पर मिलेगा समाधान
Fri, 18 Dec 2020 10:47 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 18 Dec 2020 10:47 PM IST
सार
- 10 रुपये देकर सेवा केंद्रों में पंजाब सरकार के नए शिकायत निवारण पोर्टल पर मिलेगी सुविधा
- तय समय में होगा शिकायतों का समाधान, जून में कैबिनेट ने लिया था पोर्टल बनाने का फैसला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अगर आप किसी सरकारी अफसर के खिलाफ अपने शोषण की शिकायत करना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है। पंजाब सरकार के नए शिकायत पोर्टल पर 10 रुपये शुल्क देकर आप अपनी शिकायत साक्ष्यों के साथ दर्ज करवा सकते हैं। पोर्टल में दर्ज शिकायत का समाधान तय समय में उच्चाधिकारियों के निर्देशन में किया जाएगा। हाल ही में सरकार ने जिन स्थानों पर इंटरनेट की सुविधा नहीं है, वहां यह सुविधा केंद्रों पर शुरू की है।
विज्ञापन
जून में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में आमजन के लिए पीजीआरएस (सार्वजनिक शिकायत निवारण प्रणाली) को शुरू करने की मंजूरी मिली थी। इस प्रणाली को शुरू करने का उद्देश्य सभी विभागों की शिकायत एक ही छत के नीचे लाना था। वैसे तो पूरे राज्य में नए शिकायत निवारण पोर्टल पर यह सुविधा शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
अब राज्य में यह सुविधा वहां भी मिल सकेगी, जहां इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध नहीं है। शासन ने इसके लिए सेवा केंद्रों पर नए शिकायत पोर्टल www.connect.punjab.gov.in शुरू कर दिया है। इस पोर्टल के जरिए 10 रुपये का शुल्क देकर किसी भी सरकारी विभाग या अधिकारी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाना आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
ये होंगे पोर्टल के फायदे
पंजाब सरकार के नए पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाने के कई फायदे लोगों को मिल सकेंगे। पहला कि सभी विभागों की शिकायतों पर एक छत के नीचे सुनवाई हो सकेगी। दूसरा शिकायतों के निपटारे के लिए प्रत्येक अधिकारी की तय समय सीमा होगी। इसके साथ ही तीसरे फायदे के रूप में शिकायतकर्ता अपना फीडबैक पोर्टल के माध्यम से दर्ज करवा सकेगा।