फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Compilation of more than a hundred photos of PU at the time of lockdown

पीयू की लॉकडाउन के समय की सौ से अधिक फोटो का किया संकलन

Fri, 13 May 2022 02:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Compilation of more than a hundred photos of PU at the time of lockdown
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के सोशल वर्क विभाग के डॉ. गौरव और यूआईएफटी की डॉ. प्रभदीप बराड़ ने कोरोनाकाल में बंद के समय पीयू परिसर में खींची अपनी सौ से अधिक तस्वीरों का संकलन किया है। फोटो संकलन किताब का विमोचन पीयू वीसी प्रो. राजकुमार, डीयूआई प्रो. रेणु विग और रजिस्ट्रार वाईपी वर्मा की ओर से किया गया। पीयू परिसर की लॉकडाउन की यादों को सहेजने के लिए अधिकारियों ने दोनों शिक्षकों को बधाई दी।
विज्ञापन

पीयू वीसी प्रो. राजकुमार ने कहा कि यह किताब पीयू की लॉकडाउन की धरोहर है इसलिए अब पीयू के कार्यक्रमों में आने वाले अतिथियों को यह भेंट की जाएगी जिससे पीयू की यादें उनके साथ बनी रह सकें। डॉ. गौरव ने बताया कि लॉकडाउन के समय जब वे सामाजिक कार्य के लिए बाहर जाते थे उस दौरान परिसर में लोगों के नहीं होने के कारण इसकी प्राकृतिक सुंदरता बढ़ गई थी। फोटो संकलन में पंजाब यूनिवर्सिटी के बदलते मौसमों के साथ कैंपस की अलग-अलग शेड और यहां बसने वाले जानवरों की लॉकडाउन में जिंदगी को कवर किया गया है। सभी फोटो मोबाइल के कैमरे से खींची गई हैं। डॉ. प्रभदीप बराड़ ने किताब में संकलित की गई फोटो को कैप्शन दिए हैं। वहीं, डॉ. प्रभदीप के निर्देशन में काम कर रही शोधकर्ता गिन्नी सिंह ने किताब को डिजाइन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed