फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Companies from Australia, Gujarat and Tamil Nadu are showing interest in managing parking in Chandigarh

Chandigarh News: चंडीगढ़ में पार्किंग संभालने के लिए ऑस्ट्रेलिया, गुजरात और तमिलनाडु की कंपनियां दिखा रहीं रुचि

Wed, 28 May 2025 02:22 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Companies from Australia, Gujarat and Tamil Nadu are showing interest in managing parking in Chandigarh
चंडीगढ़। स्मार्ट पार्किंग संभालने के लिए समिति के साथ अलग-अलग कंपनियों की बैठक मंगलवार को नगर निगम कार्यालय में हुई। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया, गुजरात और तमिलनाडु की कंपनियों ने यहां की पार्किंग व्यवस्था संभालने में दिलचस्पी दिखाई। उनका कहना है कि चंडीगढ़ के लोग नियम और कानून का पालन अच्छे से करते हैं। ऐसे में यहां की पार्किंग व्यवस्था देखना अच्छा होगा।
विज्ञापन



पार्किंग समिति के चेयरमैन सौरभ जोशी ने बताया कि स्मार्ट पार्किंग के लिए कंपनियों ने सुझाव भी दिया। उन्होंने बताया कि बैठक का उद्देश्य पीपीपी मॉडल पर प्रस्तावित परियोजना के लिए बोलीदाताओं, विक्रेताओं, ओईएम और सिस्टम इंटीग्रेटर्स सहित ज्यादातर लोगों से स्मार्ट पार्किंग के लिए सुझाव लेना था। इस दौरान पार्किंग क्षेत्र को जोन के हिसाब से करने, वास्तविक समय की उपलब्धता अपडेट के लिए एलईडी डिस्प्ले बोर्ड लगाने की सिफारिश की। इस दौरान कंपनियों के लिए न्यूनतम वित्तीय कारोबार 10 करोड़ रुपये रखने का भी प्रस्ताव रखा गया, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग हिस्सा ले सकें। सौरभ जोशी ने बताया कि बैठक में करीब 10 कंपनियां ऑनलाइन जुड़ी थीं। सभी लोगों से काफी अच्छे सुझाव आए। बैठक में पार्षद उमेश घई, जसविंदर कौर, दर्शना पुरी, संयुक्त आयुक्त सुमित सिहाग समेत कई लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article