{"_id":"3fbcb7161d1a945ce0fb616f12b25921","slug":"community-center-will-be-sector-15-modi-name-will-be-on-brick","type":"story","status":"publish","title_hn":"इसके नींव पत्थर की ईंटों पर होगा मोदी का नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इसके नींव पत्थर की ईंटों पर होगा मोदी का नाम
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 07 Jan 2014 07:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-15 में नया कम्यूनिटी सेंटर बनेगा। इसका शुभारंभ मंगलवार को हुआ। इस अवसर पर वार्ड नंबर दो के पार्षद सौरभ जोशी व सेक्टर-15 के काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
जोशी ने बताया कि नींव में जो ईंटें थी उन पर गुजरात के मुख्यमंत्री और भाजपा के प्रधान मंत्री पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी नाम लिखा गया है। यह ईंटें खासकर लुधियाना के पास से मंगवाई गई हैं।
विज्ञापन
जोशी ने कहा कि जिस तरह सरदार वल्लभ भाई पटेल को लौह पुरुष के नाम से संबोधित किया जाता है, ठीक उसी तरह नरेंद्र मोदी को ‘विकास पुरुष’ के नाम से जाना जाता है।
विज्ञापन
इस कम्यूनिटी सेंटर का विकास जल्द से जल्द बेहतरीन ढंग से हो इसलिए मोदी के नाम की ईंटें मंगवाई गई हैं। पिछले काफी समय से रुके हुए इस काम को जोशी और निवासियों की कोशिशों के बाद निगम की सहमति मिली और यह काम शुरू हो पाया।
उन्होंने बताया कि डेढ़ साल के अंदर नया कम्यूनिटी सेंटर खड़ा करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रशासन ने इस बहुत पुराने कम्यूनिटी सेंटर की कई दशकों से अनदेखी की हुई थी।
वार्ड नंबर-2 में लोगों को अपने किसी भी कार्यक्रम के लिए दूसरे सेक्टरों के कम्यूनिटी सेंटर या प्राइवेट वेन्यू की ओर रुख करना पड़ता था। यह इस वार्ड का एकमात्र कम्यूनिटी सेंटर है इसलिए इससे काफी सारे लोगों को फायदा पहुंचेगा।
निवासियों के साथ-साथ इस कार्यक्रम में भाजपा चंडीगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन, भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी परिषद के सदस्य जयराम जोशी, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत कार्यवाहक अमृत सागर, पूर्व मंडल अध्यक्ष एससी गुप्ता, महासचिव चंद्रशेखर, भाजपा के जिलाध्यक्ष वीसी पुरी, मंडल अध्यक्ष राजेश महाजन, पंजाब यूनिवर्सिटी नॉन टीचिंग कर्मचारियों के अध्यक्ष दीपक कौशिक, महिला मोर्चा की निम्मी ठाकुर, भाजपा लीगल सेल (लेडीज) की स्टेट लीगल कनवीनर दीपा असधीर दुबे, कार्यकारिणी सदस्य गुरप्रीत सिंह, मनू दुबे, प्रीतम शर्मा, करण प्रताप सिंह मौजूद थे।
दो करोड़ खर्च होंगे, डेढ़ साल में तैयार होगा
इस मौके पर एसडीओ गुरशरण सिंह व जेई प्रेम सिंह ने बताया कि यह नया कम्यूनिटी सेंटर 1 करोड़ 94 लाख 62 हजार रुपये की लागत से तैयार होगा और कम्यूनिटी सेंटर में ग्राउंड फ्लोर में एक बड़ा हॉल, लाइब्रेरी, ऑफिस, एंट्रेंस हॉल, किचन पैंट्री और टॉयलेट (जेंट्स, लेडीज और विकलांगों के लिए) होंगे।
वहीं फर्स्ट फ्लोर पर ब्राइडल/फैमिली रूम अटैच टॉयलेट के साथ, इन-डोर गेम्स, लॉबी, बालकनी, कमरे, शयनगृह, टॉयलेट (जेंट्स और लेडीज के लिए) व टैरेस होगा।