फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   community center rent hiked, chandigarh nagar nigam decision

कम्युनिटी सेंटर में शादी करने पर अब देने होंगे ज्यादा पैसे, जानिए कितने?

Sun, 29 Oct 2017 09:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 29 Oct 2017 09:02 AM IST
विज्ञापन
community center rent hiked, chandigarh nagar nigam decision
कम्युनिटी सेंटर
चंडीगढ़ के 45 कम्युनिटी सेंटरों में शादी विवाह या अन्य कार्यक्रम आयोजित करना तीन गुना महंगा होने जा रहा है। नगर निगम की कम्युनिटी सेंटरों के लिए बनी कमेटी ने बुधवार को बैठक कर शहर के लोगों पर यह बोझ डाल दिया है। इतना ही नहीं पहली बार बुकिंग के समय भारी सिक्योरिटी अमाउंट भी लिया जाएगा। कमेटी की बैठक में यह प्रस्ताव पास किया गया है। इसकी अंतिम मुहर नगर निगम सदन की 30 अक्तूबर को होनेवाली बैठक में लगेगी।
विज्ञापन


यहां तक कि कमेटी ने यह भी तय किया है कि आयोजक को समारोह के लिए बिजली का इंतजाम भी खुद करना होगा। उसे कम्युनिटी सेंटर की बिजली नहीं मिलेगी। इसके लिए प्रदूषण और आवाज मुक्त जनरेटर सेट भी स्वयं ही लाना होगा। सफाई के लिए अलग से एक हजार रुपये देने होंगे। पहले सफाई के लिए पांच सौ रुपये देने पड़ते थे। जिन कम्युनिटी सेंटर में जिम बने हैं, उनके लिए सदस्यों को तीन महीने के लिए पांच सौ रुपये और नॉन मेंबरों के लिए तीन महीने के लिए डेढ़ हजार रुपये देने होंगे।
विज्ञापन


पहली बार साइज और सुविधा के अनुसार कम्युनिटी सेंटरों को चार कैटेगरी में बांटा गया है। नए बने अधिकतर कम्युनिटी सेंटरों को ए कैटेगरी में रखा गया है। कम्युनिटी सेंटरों की बुकिंग की सुविधा ई संपर्क सेंटरों में है। वर्तमान में एसी के रेट 10 हजार रुपये और नॉन एसी के रेट पांच हजार रुपये हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


कमेटी ने रेट बढ़ाने के लिए अपनी रिपोर्ट दे दी है। सुविधा के अनुसार अलग अलग रेट तय किया गया है। अंतिम फैसला नगर निगम सदन की बैठक में होगा।
- अरुण सूद, चेयरमैन, नगर निगम की कम्युनिटी सेंटरों की कमेटी।

यह हैं तय हुआ है कम्युनिटी सेंटरों के रेट
कैटैगरी-------अर्बन----------रुरल

ए-----------30000--------15000
बी----------20000--------10000
सी----------10000---------5000
डी-----------5000----------3000 रुपये में

सिक्योरिटी जो बुकिंग के समय लिया जाएगा...
कैटेगरी--------अर्बन-------रुरल

ए-----------15000------7000
बी-----------10000------5000
सी-----------5000-------3000 रुपये में         

कम्युनिटी सेंटरों की कैटेगरी...
ए केटैगरी में सेक्टर-15, 19, 22, 23, 37, 38, 40, 47, 48, 49, गांव कजहेड़ी सेक्टर-52 ए, 38 वेस्ट ए, 50 और सेक्टर-43 ए के कम्युनिटी सेंटर को शामिल किया गया है।

बी कैटेगरी में सेक्टर-8, 11, 16, 18, 20, 21, 27, 28, 33, 35, 42, 44, 46, पॉकेट नंबर सात मनीमाजरा, डुप्लेक्स मनीमाजरा, डड्डूमाजरा कालोनी, धनास, रामदरबार, विकास नगर मौली जागरां, गांव मलोया, इंदिरा कालोनी मनीमाजरा, बापूधाम सेक्टर-26 और गांव पलसोरा सेक्टर-56 के कम्युनिटी सेंटर को शामिल किया गया है।

सी कैटेगरी में सेक्टर-29, 30, 39, 41 और मौलीजागरां के कम्युनिटी सेंटर को शामिल किया गया है। डी कैटेगरी में मलोया चंडीगढ़ और हरिजन धर्मशाला चंडीगढ़ को शामिल किया गया है।

इनके लिए होगी फ्री बुकिंग...
मेडिकल कैंप या रक्तदान शिविर, रेजिडेंटस वेलफेयर एसोसिएशन, सीनियर सिटीजन एसोसिएशन, पेंशनर्स एसोसिएशन, क्रिया या भोग की फ्री बुकिंग होगी। पार्षदों को पब्लिक मीटिंग के लिए भी शुल्क नहीं लिया जाएगा। जंज घरों की रूम एक दिन की बुकिंग के लिए एक एसी कमरा के लिए 800 और नॉन एसी के लिए पांच सै रुपये देने होंगे।  एसी डोरमेटरी के लिए 1600 और नॉन एसी के लिए एक हजार रुपये लगेंगे।


रुरल एरिया में एसी डोरमेटरी के लिए आठ सौ रुपये और नॉन एसी के लिए पांच सौ रुपये अदा करना होगा। गरीब कन्याओं केलिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। खास बात यह है कि यदि आयोजक कम्युनिटी सेंटर की बुकिंग दो महीना पहले रद कराना चाहते हैं तो उन्हें राशि का 50 प्रतिशत ही मिलेगा। एक महीना पहले रद कराने पर 25 प्रतिशत और 15 दिन पहले बुकिंग रद कराने पर बुकिंग अमाउंट का 10 प्रतिशत राशि ही वापस मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed