{"_id":"6812a4fd1966773e32c4c8ac57698b4d","slug":"commotion-of-accused-of-ragging-with-pu-student-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैगिंग की आरोपी छात्रा ने किया पीयू में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैगिंग की आरोपी छात्रा ने किया पीयू में हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 02 Apr 2015 10:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी में बुधवार रात को रैगिंग की आरोपी छात्रा ने हॉस्टल नंबर 7 में जमकर हंगामा किया। छात्रा ने पीयू प्रशासन पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए हॉस्टल नंबर 1 में जाने से मना कर दिया।
विज्ञापन
छात्रा हॉस्टल 7 में ही धरने पर बैठ गई। कुछ और छात्राएं भी उसके समर्थन में आ गईं। देखते ही देखते मामला बिगड़ गया। पीयू प्रशासन को पुलिस बुलानी पड़ी।
बाद में पीयू कुलपति अरुण कुमार ग्रोवर खुद मामले को सुलझाने पहुंचे, मगर छात्रा हॉस्टल न बदलने पर अड़ी रही। बाद में पीयू प्रशासन को वहां लेडी पुलिस तैनात करनी पड़ी।
विज्ञापन
विदित रहे कि रैगिंग का आरोप लगाने वाली पर्यावरण विभाग से एमएससी कर रही अदिति व आरोपी पीएचडी रिसर्च स्कॉलर नुसरत के हॉस्टल बदल दिए गए थे।
अदिति को हॉस्टल नंबर 5 में कमरा अलॉट किया गया है। जबकि नुसरत को गर्ल्स हॉस्टल नंबर 1 में शिफ्ट कर दिया गया है।