{"_id":"5f61e55c8ebc3edc26343edf","slug":"common-service-center-will-find-out-suitable-match-for-boys-and-girls","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब लड़का-लड़की के लिए रिश्ता तलाशने का काम करेगा ये सेंटर, आपको बस करना होगा आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब लड़का-लड़की के लिए रिश्ता तलाशने का काम करेगा ये सेंटर, आपको बस करना होगा आवेदन
Wed, 16 Sep 2020 03:43 PM IST
खुशबू गोयल
कर्मवीर, जुलाना (जींद)
कर्मवीर, जुलाना (जींद)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 16 Sep 2020 03:43 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जो लोग वर-वधू की तलाश में इधर-उधर भटकते हैं, उनके लिए अब कॉमन सर्विस सेंटर रिश्ता ढूंढेगा। राज्य सरकार ने कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के माध्यम से मिलन पोर्टल शुरू किया है। इसके तहत कोई भी लड़का या लड़की या उसके परिवार के लोग रिश्ते के लिए सीएससी के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। हर गांव व शहर में स्थापित सीएससी में इसके लिए आवेदन किया जा सकेगा। इसके तहत आवेदनकर्ता के पास मोबाइल पर ओटीपी आएगा।
जब आवेदनकर्ता की मैचिंग के अनुसार लड़का या लड़की मिल जाएंगे तो दोनों की आपस में बात करवाने के लिए फोन कॉल आएगी। दोनों आपस में एक-दूसरे का फोटो देख सकेंगे। अब प्रदेश सरकार वास्तव में ही कुंवारे लोगों के रिश्तों के लिए मदद करने की तैयारी में है। इसके लिए मिलन योजना के तहत ग्रामीण इलाकों में खुले कॉमन सर्विस सेंटर पर पंजीकरण करवाकर मनपसंद लड़का या लड़की की तलाश पूरी की जा सकेगी।
केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की तरफ से संचालित सीएससी के माध्यम से शादी के लिए मनपसंद रिश्ता ढूंढने वाले ग्रामीणों के लिए ग्रामीण मेट्रोमोनी (मिलन) पोर्टल शुरू किया गया है। यदि परिवार के किसी सदस्य या खुद की शादी के लिए मनपसंद रिश्ता नहीं मिल रहा है तो आपकी सारी दिक्कतें खत्म हो जाएंगी। इसके लिए सीएससी पर आपको आवेदन करना होगा, जिसके तहत आपकी एक यूजर आईडी बनेगी। जिस परिवार ने पंजीकरण करवाना है, उनके मोबाइल पर ओटीपी आएगा। इसके बाद आवेदक युवक-युवती प्रोफाइल देख सकेंगे।

किन कागजातों की होगी जरूरत
पोर्टल पर पंजीकरण कराते समय युवक या युवती को अपना एक फोटो देना पड़ेगा, जो प्रोफाइल में दिखेगा। साथ ही पांच एमबी की एक वीडियो भी अपलोड करनी पड़ेगी, जिसमें वह अपनी पूरी जानकारी देगा। इसके बाद जन्मतिथि, जन्म का समय, कद, रंग, व्यवसाय, शैक्षणिक योग्यता, आय और पूरे परिवार की जानकारी अपलोड करनी पड़ेगी। उसके बाद ही आवेदक का पंजीकरण होगा और एक आईडी बनेगी। आवेदन के लिए युवती की उम्र 18 साल और युवक की उम्र 21 साल होनी अनिवार्य है।
जिले में लगभग 450 सीएससी स्थापित हैं। जहां पर अविवाहित युवक-युवतियां अपना पंजीकरण करवा सकेंगे। इससे वर या वधू को ढूंढने में आसानी होगी , क्योंकि पूरे भारत में सीएससी स्थापित की जा चुकी हैं। ऐसे में परिजनों को अपने बच्चों के लिए रिश्ते की तलाश में भारी भरकम रकम भी नहीं खर्च करनी पड़ेगी।
- विवेक कौशिक, डीएम सीएससी जींद