फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Committee formed to review sugarcane prices in Punjab

Punjab News: गन्ने के दाम की होगी समीक्षा, कमेटी का गठन, किसानों की चिंता दूर करने पर फोकस

Wed, 06 Dec 2023 08:25 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 06 Dec 2023 08:25 AM IST
सार

गन्ने के भाव पर सब-कमेटी ने किसानों से कहा कि पंजाब सरकार ने पहले ही देशभर में गन्ने की सबसे अधिक कीमत घोषित की है। किसानों द्वारा गन्ने का मूल्य फरवरी में ही घोषित करने की मांग के जवाब में सब-कमेटी ने कहा कि इसके बारे भी फैसला भी विशेषज्ञों और किसानों पर आधारित इस कमेटी की तरफ से विचार-चर्चा द्वारा किया जाए।

विज्ञापन
Committee formed to review sugarcane prices in Punjab
बैठक की अध्यक्षता करते कैबिनेट सब-कमेटी के सदस्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब सरकार ने गन्ने का दाम 391 रुपये प्रति क्विंटल किए जाने के बाद उठे विवाद को ध्यान में रखते हुए मंगलवार को कृषि विभाग के अधिकारियों, गन्ना विशेषज्ञों और गन्ना किसानों पर आधारित एक कमेटी के गठन का फैसला लिया है। यह कमेटी गन्ने की लागत समेत विभिन्न पहलुओं पर विचार करते हुए गन्ने के दाम के बारे में किसानों की चिंता दूर करेगी।

विज्ञापन


पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के नेतृत्व में गठित कैबिनेट सब-कमेटी में मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल और गुरमीत सिंह खुड्डियां भी शामिल हैं। उन्होंने चंडीगढ़ में सूबे की किसान व मुलाजिम जत्थेबंदियों के साथ अलग-अलग बैठकें कर उनकी मांगों पर चर्चा की और इनके हल के लिए भावी रणनीति भी तय की।
विज्ञापन


पंजाब भवन में 6 घंटे से भी अधिक समय तक चली इन बैठकों के दौरान कैबिनेट सब-कमेटी की तरफ से संयुक्त किसान मोर्चा (नॉन-पॉलिटिकल), भारतीय किसान यूनियन (एकता, सिद्धूपुर) और संयुक्त गन्ना संघर्ष मोर्चा के नेताओं के साथ बैठक के दौरान फसलों के नुकसान, हाईवे के लिए एक्वायर होने वाली जमीनों, गन्ने की कीमत समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सब- कमेटी ने किसानों को विश्वास दिलाया कि फसलों के नुकसान के मुआवजे संबंधी स्टेट कार्यकारी कमेटी की बैठक में जल्द फैसला लिया जाएगा और हाईवे के लिए एक्वायर होने वाली जमीनों के मुआवजे संबंधी राज्य के सभी कमिश्नरों के साथ बैठक करके मामलों का निपटारा तीन महीनों के अंदर कर दिया जाएगा।

गन्ने के भाव पर सब-कमेटी ने किसानों से कहा कि पंजाब सरकार ने पहले ही देशभर में गन्ने की सबसे अधिक कीमत घोषित की है। किसानों द्वारा गन्ने का मूल्य फरवरी में ही घोषित करने की मांग के जवाब में सब-कमेटी ने कहा कि इसके बारे भी फैसला भी विशेषज्ञों और किसानों पर आधारित इस कमेटी की तरफ से विचार-चर्चा द्वारा किया जाए।

कोरोना वॉलंटियरों के बारे में दो अफसरों की कमेटी गठित

कैबिनेट सब-कमेटी ने पंजाब पुलिस कोरोना वॉलंटियरों के साथ हुई एक अन्य बैठक में कोरोना वॉलंटियरों के मामले जांचने के लिए एडीजीपी (एचआर) के नेतृत्व में आईजी स्तर के दो अधिकारियों की कमेटी गठित करने का निर्देश दिया है। कैबिनेट सब-कमेटी ने इस दो अफसरों की कमेटी को कोरोना वॉलंटियरों के मसलों और मांगों पर गंभीरता के साथ अध्ययन करके अपनी रिपोर्ट पेश करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed