फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Commission will run a mega campaign regarding women's safety.

Chandigarh News: महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चलेगा आयोग का महाअभियान

Thu, 26 Dec 2024 08:13 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 08:13 PM IST
विज्ञापन
Commission will run a mega campaign regarding women's safety.
राज्य के स्कूल-कॉलेजों में छात्राओं को पोस व पॉक्सो एक्ट के बारे में करेंगे जागरूक
विज्ञापन

चंडीगढ़। प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर नए साल पर हरियाणा महिला आयोग ने नई तैयारियां शुरू कर दी। आयोग की तरफ से प्रदेश के सभी स्कूल-कॉलेजों में पोस व पॉक्सो एक्ट के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया जाएगा। इस महाअभियान में आयोग की तरफ से महिलाओं की सुरक्षा पर काम करने वाली संस्थाओं, अध्यापकों को जोड़ने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। 31 जनवरी को प्रदेश में महिला सुरक्षा के महाअभियान का शुभारंभ राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष से कराने की तैयारी है।

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेणू भाटिया ने बताया कि आयोग की ओर से राज्य में महिलाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाए हुए हैं। आयोग की ओर से हर जिले में महिलाओं की शिकायतों पर सुनवाई करने के साथ निष्पक्ष व प्रभावी कार्यवाही करने की कोशिश की जाती है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए झुग्गी-झोपड़ियों, सामुदायिक भवनों, स्कूल, काॅलेज व यूनिवर्सिटी में विशेष कैंप लगाए जाते हैं। मगर छोटी बच्चियों को पोस व पॉक्सो एक्ट की जानकारी नहीं है। उन्हें इस जघन्य अपराध और इसकी शिकायत करने को लेकर सजग करने की दिशा में जागरूकता का महाअभियान चलाया जाएगा। इसके तहत महिलाओं को सजग करने को लेकर प्रशिक्षित किया जाएगा। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के वकील विशाल गर्ग नरवाना ने बताया कि पोस और पॉक्सो एक्ट दोनों एक ही कानून हैं। पोस एक्ट का पूरा नाम यौन उत्पीड़न से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम है। जबकि, पॉक्सो एक्ट का पूरा नाम यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed