{"_id":"689584379faa8857db06cdd9","slug":"commission-sought-suggestions-regarding-normalization-in-haryana-cet-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana CET: नॉर्मलाइजेशन को लेकर आयोग ने मांगे सुझाव, कोर्ट केस के नाम पर चंदा वसूलने वालों को किया सावधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana CET: नॉर्मलाइजेशन को लेकर आयोग ने मांगे सुझाव, कोर्ट केस के नाम पर चंदा वसूलने वालों को किया सावधान
Fri, 08 Aug 2025 10:29 AM IST
नवीन दलाल
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 08 Aug 2025 10:29 AM IST
सार
आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि विगत कई दिनों से सोशल मीडिया पर नॉर्मलाइजेशन को लेकर बहुत से लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं, यदि आप सभी के पास कोई अच्छा सुझाव है जो कि कानूनी तौर पर मान्य हो।
विज्ञापन
हिम्मत सिंह
- फोटो : संवाद
विस्तार
सीईटी यानी संयुक्त पात्रता परीक्षा 2025 को लेकर हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने नॉर्मलाइजेशन की प्रक्रिया जल्द शुरू करेगा। प्रक्रिया शुरू करने से पहले आयोग ने सुझाव मांगे हैं, इसके लिए आयोग की तरफ से गूगल फॉर्म दिया गया है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह का कहना है की किसी के पास बेहतर सुझाव हों तो सुझाव दे सकते हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट करके हिम्मत सिंह ने गूगल फॉर्म का लिंक भी दिया है, इस लिंक के माध्यम से कोई भी बेहतर सुझाव दे सकता है।
विज्ञापन
आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि विगत कई दिनों से सोशल मीडिया पर नॉर्मलाइजेशन को लेकर बहुत से लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं, यदि आप सभी के पास कोई अच्छा सुझाव है जो कि कानूनी तौर पर मान्य हो, तो उसे नीचे दिए लिंक के माध्यम से हमें भेज सकते हैं। आयोग उसपर विचार करेगा। अभ्यर्थियों से अनुरोध किया है कि धैर्य बनाए रखें, आयोग आप सभी के साथ है। हम आप सभी को आश्वस्त करते हैं कि नॉर्मलाइजेशन के बाद किसी को भी कोई शिकायत नहीं होगी।
विज्ञापन
इस लिंक के माध्यम से दे सकेंगे सुझाव
https://forms.gle/5DmWJAKmpcozUPED8
विज्ञापन
कोर्ट केस के नाम पर चंदा इकट्ठे करने वालों से सावधान रहने के लिए किया आगाह
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने कोर्ट केस के नाम पर चंदा इकट्ठे करने वालों से सावधान रहने को कहा है सोशल मीडिया पर पोस्ट करके हिम्मत सिंह ने लिखा है कि अभ्यर्थियों से मिली सूचना में कई बार यह देखा है कि कुछ लोग (जो कि खुद वकील नहीं होते) कोर्ट केस के नाम पर अभ्यर्थियों को बहका कर पैसे वसूलते है जिसका परिणाम यह रहता है कि:-
1. वह केस बिना किसी आधार या तथ्य के ही फाइल कर दिया जाता जिससे आपको कोई फायदा नहीं होता है और आपके पैसे डूब जाते हैं।
2. पैसे मिल जाने के बाद कोर्ट में केस ही नहीं करते और पैसे लेकर भाग जाते हैं।
आज कल कुछ लोग ग्रुप बनाकर अभ्यर्थियों से CET 2025 परीक्षा को लेकर कोर्ट केस करने के नाम पर भारी भरकम रकम वसूल रहे है। वे लोग केस करने के लिए आपसे 500-600 रुपए मांगते हैं, पैसे कम होने की वजह से आप उन्हें पैसे भी दे देते हैं पर आप लोगो की संख्या इतनी अधिक होती कि उसकी वजह से उनके पास लाखों की रकम इकठ्ठा हो जाती है, इसलिए अभ्यर्थी ऐसे किसी के बहकावे में न आएं, कोई भी निर्णय सोच समझकर लें ताकि आप सभी का नुकसान न हो ।