फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Commission sent notice to BJP on use of children in campaign

Chandigarh News: प्रचार में बच्चों के इस्तेमाल पर आयोग ने भाजपा को भेजा नोटिस

Thu, 29 Aug 2024 05:47 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 05:47 AM IST
विज्ञापन
Commission sent notice to BJP on use of children in campaign
आज शाम साढ़े छह बजे तक भाजपा को देना होगा जवाब
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। चुनाव आयोग ने भाजपा की ओर से सोशल मीडिया पर प्रचार में बच्चों और उनकी फोटो इस्तेमाल करने पर कड़ा संज्ञान लिया है। आयोग ने हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली को नोटिस भेज जवाब मांग लिया है। इस मामले में भाजपा अध्यक्ष से वीरवार शाम छह बजे तक जवाब तलब किया गया है।

भारतीय चुनाव आयोग की ओर से भेजे गए नोटिस में कहा गया है कि हरियाणा भाजपा के एक्स हैंडल की एक पोस्ट में प्रचार के लिए एक वीडियो में बच्चे का इस्तेमाल किया गया है। यह चुनाव संबंधी गतिविधियों और प्रचार में बच्चों के उपयोग पर रोक लगाने वाले ईसीआई दिशा-निर्देशों का उल्लंघन है। अब भाजपा को वीरवार शाम छह बजे तक इस मामले में अपना जवाब देना है। दरअसल हरियाणा भाजपा ने अपने एक्स हैंडल में बच्चे-बच्चे की पुकार, हरियाणा में फिर से नायब सरकार के नाम से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें एक बच्चा भाजपा सरकार की जयकार लगा रहा है। वीडियो में आगे कई और बच्चों की फोटो दिखतीं हैं। इनमें कुछ फोटो पुरानी हैं, जिसमें बच्चों के साथ सीएम नायब सिंह सैनी भी दिख रहे हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी हरियाणा ने भाजपा की इस पोस्ट पर टैग करते हुए लिखा कि अब भाजपा इतना नीचे गिर चुकी है कि बच्चों से अपना चुनाव प्रचार करवा रही है। अब समय आ गया है कि चुनाव आयोग निष्पक्ष होकर भाजपा पर कड़ी कार्रवाई करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed