फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Commission imposed a fine of one thousand rupees on CA.

Chandigarh News: आयोग ने लगाया सीए पर एक हजार रुपये का जुर्माना

Wed, 10 Jul 2024 07:05 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2024 07:05 PM IST
विज्ञापन
Commission imposed a fine of one thousand rupees on CA.
चंडीगढ़। हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग ने दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम बल्लभगढ़ (फरीदाबाद) में कार्यरत कमर्शियल सहायक (सीए) पर एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया। आयोग ने यह जुर्माना उपभोक्ता की शिकायत पर बिना कार्यवाही किए उसे रद्द करने के कारण लगाया गया।
विज्ञापन

प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता वीरेंंद्र सिंह ने बिंलिग से संबंधित शिकायत दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम बल्लभगढ़ (फरीदाबाद) में भेजी थी। इसमें उन्होंने बताया कि उनका बिजली का बिल सामान्य से बहुत अधिक आया हुआ है। लेकिन कमर्शियल सहायक ने गैर जिम्मेदाराना कदम उठाते हुए इस शिकायत का निवारण करने की बजाए इस मामले को बंद कर दिया।
विज्ञापन

आयोग ने मामले पर कड़ा संज्ञान लेते हुए कमर्शियल सहायक, एसडीओ और एक्सईएन बल्लभगढ़ को सुओ-मोटो नोटिस जारी किया। जांच में आयोग ने पाया कि कमर्शियल सहायक मंसूर खान ने अपने काम में ढिलाई बरतते हुए, शिकायत को अनदेखा किया और अपने उच्चाधिकारी को इसकी सही जानकारी नहीं दी। ऐसे में उपभोक्ता को मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ा। आयोग ने इस मामले पर फैसला करते हुए डीएचबीवीएन बल्लभगढ़ के एक्सईएन को निर्देश दिए कि कमर्शियल सहायक मंसूर खान के वेतन से एक हजार रुपये की कटौती कर राज्य खजाना में जमा करवाकर रसीद सहित आयोग को सूचित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed