फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   commission_haryana_scheduled casts

हरियाणा में स्थापित होगा अनुसूचित जाति आयोग

Sat, 07 Dec 2013 04:00 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 07 Dec 2013 04:00 PM IST
विज्ञापन
commission_haryana_scheduled casts
हरियाणा सरकार ने राज्य में हरियाणा राज्य अनुसूचित जाति आयोग स्थापित करना अधिसूचित किया है। अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि आयोग में अध्यक्ष सहित कुल चार सदस्य होंगे।
विज्ञापन


आयोग सरकार के निर्देश पर भारत के संविधान या लागू किसी अन्य कानून के तहत या सरकार के किसी आदेश के तहत अनुसूचित जातियों के हितों की रक्षा से संबंधित सभी मामलों की जांच एवं निरीक्षण करेगा।
विज्ञापन


आयोग अनुसूचित जातियों के सामाजिक आर्थिक एवं शैक्षणिक विकास की योजना प्रक्रिया में भागीदारी करेगा एवं परामर्श देगा।

इसके अलावा, आयोग सरकार को अनुसूचित जातियों को प्रभावित करने वाली वैधानिक एवं विकासात्मक नीतियों पर भी परामर्श देगा।

उन्होंने कहा कि आयोग के अन्य कार्यों में अनुसूचित जातियों से संबंधित कानूनों एवं कल्याणकारी उपाय के क्रियान्वयन का निरीक्षण करना, अनुसूचित जातियों के सामाजिक-आर्थिक एवं शैक्षणिक स्तर को सुधारने के लिए विधि एवं प्रशासनिक सुधारात्मक कार्रवाई शुरू करना शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग का अध्यक्ष किसी भी अनुसूचित जाति से संबंधित कोई ऐसा विशिष्ट व्यक्ति होगा जिसे सामाजिक जीवन का व्यापक अनुभव होगा।

सरकार अनुसूचित जातियों से संबंधित मामलों में विशेष ज्ञान रखने वाले योग्य व्यक्तियों में से कम से कम तीन व्यक्तियों को गैर सरकारी सदस्य नियुक्त करेगी।

आयोग के अध्यक्ष या तीन सदस्यों में से किसी एक के पास कम से कम सात वर्ष के अनुभव के साथ कानून की डिग्री होनी चाहिए।




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed