{"_id":"819f3272561f174173744c84007e2aed","slug":"commette-organized-for-chandigarh-baddi-rail-track-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़-बद्दी रेल ट्रैक के लिए कमेटी गठित हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़-बद्दी रेल ट्रैक के लिए कमेटी गठित हुई
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 10 Feb 2016 09:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे विभाग के बहुत पुराने प्रोजेक्ट चंडीगढ़- बद्दी रेल मार्ग को हवा मिलनी शुरू हो गई है। इसके लिए कमेटी गठित हुई है।
विज्ञापन
डीआरएम दिनेश कुमार ने बताया कि इस ट्रैक को बनाने में किसानों की काफी जमीन आ रही है। इस दौरान सभी नक्शे हरियाणा के अधिकारियों को जमा कर दिया गया है, ताकि वे इस पर जल्द से जल्द निर्णय लें। हरियाणा ने एक कमेटी भी गठित की है, जो इस पर सर्वे कर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।
इस मौके पर घग्गर नदी पर बन रहे पुराने पुल का भी निरीक्षण किया। दिल्ली व चंडीगढ़ के बीच चलाई जाने वाली सेमी हाई स्पीड ट्रेन के अंतर्गत चल रहे कार्यों का जायजा लेने के लिए नादर्न रेलवे के जीएम एके पुथिया चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने हरियाणा के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी हरदीप सिंह से हरियाणा के इलाकों में बनने वाले ओवर ब्रिज व अंडर ब्रिज के बारे में चरचा की गई। इस दौरान उनका रवैया काफी सकारात्मक रहा।
विज्ञापन
उन्होंने आश्वासन दिया कि इस दिशा में आ रही समस्याओं को जल्द से जल्द दूर करेंगे। इस मौके पर रेलवे जीएम ने चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन का भी निरीक्षण किया।