फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Commendable work .. Corporation opens the doors of community centers to make Kovid Center

सराहनीय कार्य.. कोविड सेंटर बनाने के लिए निगम ने खोले सामुदायिक केंद्रों के द्वार

Wed, 05 May 2021 02:25 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 02:25 AM IST
विज्ञापन
Commendable work .. Corporation opens the doors of community centers to make Kovid Center
चंडीगढ़। नगर निगम ने कोविड सेंटर बनाने के लिए सामुदायिक केंद्रों के द्वार खोल दिए हैं। कोई भी सामाजिक संस्था या व्यक्ति सामुदायिक केंद्रों में कोविड सेंटर बनाने के लिए आवेदन कर सकता है। वहीं अब प्रत्येक पार्षद के वार्ड फंड से 5 लाख रुपये उसके ही वार्ड में महामारी से बचाव पर खर्च किए जाएंगे, ताकि वार्ड स्तर पर भी महामारी से बचाव के उपाय शुरू कर दिए जाएं।
विज्ञापन

मेयर रविकांत शर्मा व निगम आयुक्त केके यादव ने मंगलवार को शहर में बढ़ते महामारी के प्रकोप को देखते हुए बैठक की। मेयर ने कहा कि इस समय निगम भी शहर में राहत कार्य में जुटा है। कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग टीम कोरोना के चेन को तोड़ने में जुटी है तो वहीं सफाई कर्मचारी एकांतवास व कंटेनमेंट जोन में रह रहे लोगों का कोरोना मानकों के तहत कचरा उठा रहे हैं। महामारी से बचाव के लिए सामाजिक संस्थाएं सामने आ रही हैं। इसलिए निगम भी उनके सहयोग के लिए सामुदायिक केंद्र नि:शुल्क देने को तैयार है। एमओएच की एम शहर में सैनिटाइजेशन में जुटी है। इस दौरान मेयर ने सभी फ्रंट लाइन वॉरियर्स से टीका लगवाने की अपील की। बैठक में मेयर ने ग्रामीण क्षेत्रों के कार्यों की भी समीक्षा की। निगम आयुक्त ने बताया कि निगम में शामिल हुए सभी 13 गांव के विकास कार्यों का टेंडर लगाना शुरू हो गया है। इसके बाद मेयर ने कहा कि सड़कों का निर्माण कार्य मानसून से पहले हर हाल में पूरा हो जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed