{"_id":"a933888b5eb33c21e60878dcfeb8bfdb","slug":"commandos-deployed-for-security-of-prime-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए कमांडो तैनात ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए कमांडो तैनात
अमर उजाला, मोहाली
Updated Thu, 26 Dec 2013 09:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यू चंडीगढ़ स्थित टाटा अस्पताल की साइट पर प्रधानमंत्री के दौरे के चलते सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
वीरवार को अस्पताल साइट के बिल्कुल बारी हिस्से में पंजाब पुलिस की कमांडो फोर्स तैनात कर दी गई। साथ ही तीन जिलों से पहुंचे पुलिस जवानों को गश्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
15 जिप्सियों में सवार होकर जवान इलाके के हर एरिया पर नजर रखे हैं। वहीं, मोहाली के अलावा पटियाला और सीएम सिक्योरिटी की एंटी सबोटाज टीमों व डॉग स्कवायड टीमें पूरी मेडिसिटी की सर्च कर रही हैं।
विज्ञापन
तीस दिसंबर को पीएम मेडिसिटी फेज-1 में टाटा कैंसर अस्पताल का नींव पत्थर रखेंगे। पीएम के दौरे को लेकर सरकार के कई सीनियर अधिकारी खुद तैयारी में जुटे हैं।
विज्ञापन
रोजाना पुलिस व प्रशासन के अधिकारी तैयारियों को लेकर रिव्यू मीटिंग कर रहे हैं।
सारे शहर में लगे नाके
प्रधानमंत्री के तीस दिसंबर के दौरे को लेकर पुलिस अभी से चौकस हो गई है। वीरवार को सारे शहर में प्रमुख चौक पर नाके लगाए गए।
काफी पुलिस फोर्स को नाकों पर तैनात किया गया था। जिन्होंने वाहनों की चेकिंग की। नाके तीस दिसंबर तक लगाने के आदेश दिए गए हैं।