{"_id":"325f77199f9969624a67273beb29ab51","slug":"coming-soon-o-my-gold","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीवी चैनल पर जैनिफर बोलेंगी ‘ओ माई गोल्ड’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीवी चैनल पर जैनिफर बोलेंगी ‘ओ माई गोल्ड’
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 04 Dec 2013 07:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीएलसी भारत में सोने पर आधारित अपनी कामयाब श्रृंखला ‘ओ माई गोल्ड’ के नए सीजन को पेश करने जा रहा है।
विज्ञापन
इस कार्यक्रम को मॉडल और अभिनेत्री जैनिफर कोतवाल पेश करेंगी। नए सीजन में जैनिफर तीन शहरों के एडवैंचर पर रवाना होंगी, ताकि दिल्ली कोलकाता और बंगलुरु में सोने के प्रति लोगों का जायजा लिया जा सके।
ओ माई गोल्ड! का प्रसारण 13 दिसंबर से टीएलसी पर हर रात नौ बजे दिखाया जाएगा। ओ माई गोल्ड! कार्यक्रम में जैनिफर आभूषणों से जुड़ी एक यात्रा पर रवाना होंगी।
विज्ञापन
इस दौरान वह पारंपरिक और इस क्षेत्र की छाप रखने वाले जेवरात के अलावा हर शहर के सबसे जाने-माने आभूषण विशेषज्ञों से मिलेंगी।
टीएलसी पर अपनी श्रृंखला के शुभारंभ को लेकर रोमांचित जैनिफर ने कहा, ‘मैं हमेशा से ही इस कीमती धातु की खूबसूरती और पवित्रता को लेकर मंत्रमुग्ध होती आई हूं।’
विज्ञापन