फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Comedian Binnu Dhillon visits Chandigarh

शादी से भागने वाला था ये मशहूर कॉमेडियन, खुद किया खुलासा

Fri, 13 Jul 2018 09:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 13 Jul 2018 09:48 AM IST
विज्ञापन
Comedian Binnu Dhillon visits Chandigarh
कॉमेडियन बिन्नू ढिल्लों
वो जब कॉमेडी करते हैं तो दर्शक हंस-हंस कर लोटपोट हो जाते हैं लेकिन इनकी निजी जिंदगी के किस्से भी कम रोचक नहीं हैं। हम बात कर रहे हैं मशहूर कॉमेडियन बिन्नू ढिल्लों की। गुरूवार को शहर पहुंचे बिन्नू ने ऐसा ही एक रोचक किस्सा सुनते हुए बताया कि वह अपनी शादी से भागना चाहते थे लेकिन मां-बाप और रिश्तेदारों के कहने पर उन्होंने शादी की। उन्होंने बताया कि उनकी शादी वर्ष 2000 में हुई थी और आज वह दो बेटियों के पिता हैं और अपने परिवार से बेहद खुश हैं।
विज्ञापन


बिन्नू ने कहा कि यदि आप परिवार से खुश होते हो तभी कैरियर और जिंदगी से खुश हो सकते हो। बिन्नू ने कहा कि शरारती इंसान ही सबसे अधिक क्रिएटिव होता है। खुद को शरारती कहने वाले बिन्नू ने कहा कि फिल्म ‘वधाइयां जी वधाइयां’ अपनी तरह की अलग फिल्म है। फिल्म में कविता कौशिक के अलावा करमजीत अनमोल, गुरप्रीत घुग्गी,, जसविंदर भल्ला, बीएन शर्मा हैं।
विज्ञापन


पटियाला यूनिवर्सिटी में मेरी वजह से हो गई थी हड़ताल
अपनी जिंदगी के रोचक किस्सों में एक और किस्सा सुनाते हुए बिन्नू ने बताया कि पटियाला यूनिवर्सिटी में थियेटर इन एमए करते समय भंगड़ा कंपीटीशन में यूनिवर्सिटी को मेडल दिलाने की खुशी में जब उन्होंने अपनी बस को रुकवा कर गर्ल्स हॉस्टल के सामने भंगड़ा डाला था तब उनका चालान कट गया था। इतना ही नहीं यूनिवर्सिटी ने जांच करते हुए उनको यूनिवर्सिटी से निकालने का फरमान जारी कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हंसते हुए बिन्नू ने बताया कि इसके खिलाफ उन्होंने कॉमेडी कर व्यंग करते हुए हड़ताल की और एक महीने की हड़ताल में उनको हर डिपार्टमेंट से सहयोग मिला था। खैर एक महीने बाद उन्हें फिर से यूनिवर्सिटी में ले लिया गया।


मैं रियल कहानी पर काम करना चाहता हूं
बिन्नू ने कहा कि वह रियल कहानी पर काम करना चाहते हैं या असली किरदार को निभाना चाहते हैं। किसी की बायोपिक कहानी पर काम करना चाहते हैं। वहीं उन्होंने हिंदी सिनेमा में अपनी तीसरी फिल्म पर भी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि हिंदी सिनेमा में जहां धीमी कॉमेडी से भी एक शानदार परफार्मेंस दी जाती है। वहीं पंजाबी फिल्मों में लाउड कॉमेडी होती है, लेकिन इस पर हमें करना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed