फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   comedian bhagwant maan will join aam aadmi party

पंजाब में 'आप' को मिल सकता है बड़ा तोहफा

Tue, 04 Mar 2014 02:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 04 Mar 2014 02:07 PM IST
विज्ञापन
comedian bhagwant maan will join aam aadmi party

पंजाब में आम आदमी पार्टी को बड़ा तोहफा मिल सकता है। पंजाबियों के दिल की धड़कन हास्य कलाकार भगवंत मान किसी भी वक्त आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन


सोमवार को भगवंत मान ने पीपीपी को अलविदा कह दिया। भगवंत ने पीपीपी अध्यक्ष मनप्रीत बादल को पत्र भेजते हुए कहा कि वह पार्टी के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं। मनप्रीत ने इस त्याग पत्र को स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अब वह किसी भी वक्त आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। इस बारे में पूछे जाने पर भगवंत मान ने कहा कि वह एक मकसद को लेकर पीपीपी से जुड़े थे, लेकिन पिछले दिनों के राजनीतिक घटनाक्रम के मद्देनजर उन्होंने यह फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीपीपी का कांग्रेस के साथ गठबंधन का फैसला उनके उसूलों के विपरीत है। इसलिए उन्होंने त्याग पत्र दे दिया है। अगले फैसले की घोषणा वह जल्द करेंगे। सूत्रों के अनुसार वह मंगलवार को दिल्ली में आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं।


इस बारे में बात किए जाने पर पीपीपी अध्यक्ष मनप्रीत बादल ने इस्तीफा मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि इसे स्वीकार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के संविधान के अनुसार अगर कोई वालेंटरली त्याग पत्र देता है तो उसे तत्काल मंजूर कर लिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed