{"_id":"68dc2b08b4e5b8de620b07fb","slug":"come-become-a-great-donor-by-donating-blood-today-chandigarh-news-c-16-pkl1079-833343-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: आइए... आज रक्तदान कर बनें महादानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: आइए... आज रक्तदान कर बनें महादानी
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीजीआई के ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग की ओर से अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से बुधवार को पीजीआई के ब्लड डोनेशन कांप्लेक्स रूम नंबर-107 में सुबह 10 बजे से मेगा ब्लड डोनेशन कैंप लगाया जा रहा है। यह आयोजन पोषण माह और राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत आयोजित किया जा रहा है। इसमें थैलेसीमिक चैरिटेबल ट्रस्ट भी सहयोग करेगा।
ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन के विभागाध्यक्ष डॉ. आरआर शर्मा और थैलेसीमिक चैरिटेबल ट्रस्ट के सदस्य सचिव राजिंदर कालरा ने बताया कि थैलेसीमिया एक गंभीर रक्त रोग है जिसमें मरीजों को जीवनभर नियमित रक्त की आवश्यकता होती है। डॉ. आरआर शर्मा और ट्रस्ट की कार्यकारी समिति ने सामाजिक संस्थाओं, स्वैच्छिक रक्तदाताओं और विभिन्न धार्मिक सामाजिक समुदायों से अपील की है कि वे इस रक्तदान कर गंभीर मरीजों के जीवन रक्षा में योगदान दें। रक्तदान से गंभीर मरीजों की जान बच सकती है।