फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   collision between JCB and bike near Jagjitpur on Phagwara Hoshiarpur Road, three died

कपूरथला में हादसा: फगवाड़ा-होशियारपुर रोड पर जेसीबी से टकराई बाइक, तीन युवकों की जान गई

Wed, 20 Mar 2024 01:25 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 20 Mar 2024 01:25 PM IST
सार

बाइक सवार तीन नौजवान होशियारपुर से फगवाड़ा आ रहे थे। जगजीतपुर के नजदीक जेसीबी के साथ उनकी टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवकों को फगवाड़ा के सिविल अस्पताल लाया गया जहां इलाज के दौरान उन दोनों की भी मौत हो गई।

विज्ञापन
collision between JCB and bike near Jagjitpur on Phagwara Hoshiarpur Road, three died
सड़क हादसा (सांकेतिक फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

फगवाड़ा- होशियापुर रोड पर गांव जगजीतपुर के निकट जेसीबी मशीन-मोटरसाइकिल के बीच हुई जबरदस्त टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई। मृतक युवकों की पहचान रोहित, आकाश व मनोज तीनों निवासी गोविंदपुरा फगवाड़ा के रूप में हुई है। थाना रावलपिंडी पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी सिविल अस्पताल फगवाड़ा के शवगृह में रखवा दिया है। 
विज्ञापन


थाना रावलपिंडी के एसएचओ  लाभ सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि फगवाडा-होशियारपुर रोड पर गांव जगजीतपुर के निकट एक जेसीबी मशीन व मोटरसाइकिल में जबरदस्त टक्कर हुई है, जिसमें तीन युवकों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि जब मौके पर जाकर देखा तो पता चला कि टाइल पत्थर का काम करने वाले तीन मजदूर होशियारपुर से एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आ रहे थे तो इनकी फगवाड़ा से जगजीतपुर की तरफ जा रही जेसीबी मशीन के साथ आमने सामने टक्कर हो गई, जिसमें यह तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो युवकों को सिविल अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। एसएचओ लाभ सिंह ने बताया कि जेसीबी चालक घटनास्थल से फरार हो गया जबकि उसकी जेसीबी कब्जे में ले ली गई है और उसके खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हादसों के कारणों की जांच की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं हादसे के शिकार हुए युवकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उन्होंने कहा कि हादसे का कारण बने जेसीबी चालक को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा। वही प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा इतना जबरदस्त था कि मोटरसाइकिल सवार युवकों को संभलने का मौका ही नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed