{"_id":"645ff04fa0a6f36d110062c5","slug":"college-student-hangs-herself-dies-chandigarh-news-c-71-1-mli1001-545-2023-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: कॉलेज में पढ़ रही छात्रा ने लगाया फंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: कॉलेज में पढ़ रही छात्रा ने लगाया फंदा, मौत
विज्ञापन
डेराबस्सी। चंडीगढ़-अंबाला नेशनल हाईवे पर स्थित एक निजी कॉलेज में बीडीएस की पढ़ाई कर रही एक युवती ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि उन्हें दोपहर करीब तीन बजे सूचना मिली थी कि निजी कॉलेज में किसी छात्रा ने फंदा लगा लिया है। इसके बाद वह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे तो युवती का शव पंखे से लटक रहा है। युवती ने अपने दुपट्टे से फंदा लगाया हुआ था। जांच अधिकारी ने बताया कि युवती की पहचान सिमरन पुत्री नरेश कुमार निवासी कुकराना जिला पानीपत के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि मृतका का भाई भी इसी कॉलेज में बीडीएस की पढ़ाई कर रहा है। मृतका कॉलेज के हॉस्टल में ही रहती थी जो अक्सर पढ़ाई को लेकर दिमागी तौर पर परेशान रहती थी।
सुसाइड नोट में लिखा- पढ़ाई से दुखी होकर दी जान
मृतक युवती की किताब से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें लिखा है कि वह पढ़ाई के चलते परेशान थी। पुलिस ने शव को डेराबस्सी सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम कर बयान दर्ज करने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।