{"_id":"612d4a3a8ebc3e79f7454c92","slug":"college-admission-bped-provisional-merit-list-released-chandigarh-news-pkl4251578147","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज दाखिला : बीपीएड की अस्थायी मेरिट लिस्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज दाखिला : बीपीएड की अस्थायी मेरिट लिस्ट जारी
विज्ञापन
चंडीगढ़। बीपीएड चार वर्षीय सेशन 2021-22 की अस्थायी मेरिट लिस्ट उच्च शिक्षा विभाग ने डीएचई की वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। स्पोर्ट्स कैटेगरी के इन उम्मीदवारों को सीट आवंटित होने के 24 घंटे के अंदर फीस जमा करवानी होगी। इसमें जनरल कैटेगरी आउट साइड यूटी पूल (लड़की) की मेरिट 130.20 प्रतिशत और लड़कों की 121.60 प्रतिशत, जनरल कैटेगरी यूटी पूल (लड़कियों) की मेरिट 115.68 प्रतिशत और लड़कों की 115.62 प्रतिशत गई है।
उच्च शिक्षा विभाग ने पिछले हफ्ते सेंट्रलाइज्ड दाखिले के तहत यूजी कोर्स की भी प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी की थी। इसमें जनरल पूल में बीकॉम में यूटी पूल का दाखिला 87.20 प्रतिशत और जनरल पूल आउटसाइट यूटी में दाखिला 111.80 प्रतिशत पर बंद हुआ। बीकॉम दाखिले में उम्मीदवारों की पहली पंसद एसडी कॉलेज देखने को मिला। लिस्ट में शुरुआती टॉप के विद्यार्थियों ने एसडी कॉलेज को चुना है जबकि दूसरी पंसद में सरकारी बिजनेस कॉलेज-50 है। विज्ञान के कोर्सेज में पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज-11 पहली पसंद है। बीसीए के लिए जनरल पूल में मेरिट 118.60 प्रतिशत गई, इसके लिए उम्मीदवार की पसंद एसडी कॉलेज रहा। वहीं यूटी पूल में 116.76 प्रतिशत पर पीजीजीसी-11 में पहले स्थान पर रहा। इसमें सबसे कम मेरिट 75.80 रही, इसमें उम्मीदवार को देव समाज कॉलेज फॉर वुमन में दाखिला मिला है। बीबीए की जनरल पूल कैटेगरी में 99.37 प्रतिशत पर पहला दाखिला और यूटी पूल में 100.37 प्रतिशत पर पहला दाखिला हुआ है। बीएससी नॉन मेडिकल में जनरल पूल की मेरिट 99.80 प्रतिशत और यूटी पूल की मेरिट 100.37 प्रतिशत रही है। बीएससी मेडिकल में जनरल पूल की मेरिट 97.80 प्रतिशत और यूटी पूल की 97.90 रही।
पहली काउंसलिंग की मुख्य तारीखें
यूटी पूल जनरल कैटेगरी : 1 सितंबर सुबह 10 बजे
यूटी पूल जनरल कैटेगरी : 2 सितंबर सुबह 10 बजे
यूटी पूल रिजर्व कैटेगरी : 2 सितंबर दोपहर एक बजे
जनरल पूल जनरल कैटेगरी : 3 सितंबर सुबह 10 बजे
जनरल पूल रिजर्व कैटेगरी : 3 सितंबर दोपहर 12 बजे
विभाग की ओर से जारी निर्देश
- यदि उम्मीदवार के दस्तावेज में कोई कमी है तो उसे 31 अगस्त की सुबह 11 बजे तक कॉलेज स्तर पर उसे पूरा करना होगा।
- उम्मीदवारों को काउंसलिंग के साथ दिए गए फोन नंबर पर फीस जमा करवाने के लिए संदेश आएगा। इसके 24 घंटे में फीस जमा करवानी होगी।
- 4 सितंबर को दोपहर 2 बजे तक प्रतिभागियों को दूसरी काउंसलिंग में शामिल होने के लिए सहमति देनी होगी।