फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coldest night minimum temperature 4.7 degree celsius in city Chandigarh weather update

Chandigarh Weather: बढ़ी ठंड, सीजन की सबसे सर्द बुधवार की रात... तापमान 4.7 डिग्री, जानिए आगे का मौसम

Thu, 12 Dec 2024 01:29 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 12 Dec 2024 01:29 PM IST
सार

Chandigarh Weather: चंडीगढ़ में सर्दी का सितम बढ़ रहा है। रात का तापमान 4 डिग्री तक पहुंच रहा है। बुधवार की रात सीजन की सबसे सर्द रही है। तापमान 4.7 डिग्री दर्ज किया गया है। आने वाले दिनों में ठंड का प्रकोप बढ़ सकता है। 

विज्ञापन
Coldest night minimum temperature 4.7 degree celsius in city Chandigarh weather update
Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में सर्दी का सितम बढ़ने लगा है। शीतलहर के असर के चलते लोग कांपने को मजबूर हैं। रात का तापमान पांच डिग्री से भी नीचे लुढ़क गया है। बुधवार की रात इस सीजन की सबसे सर्द रात रही है। क्योंकि रात का पारा 4.7 डिग्री दर्ज किया गया है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस था। 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 1.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन


पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी का असर अब मैदानी क्षेत्रों में दिखने लगा है। मैदानी क्षेत्र में अब शीतलहर चल रही है। हालांकि दिन में अच्छी धूप खिलने से लोगों को ठंड से थोड़ा राहत जरूर मिली है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड का प्रकोप ज्यादा बढ़ सकता है। आगामी दिनों में दिन के तापमान के साथ रात का पारा और गिर सकता है। 
विज्ञापन


डॉक्टर बोले- गर्म कपड़े पहने और संतुलित आहार लें
ठंड का यह सिलसिला अगले हफ्ते तक जारी रह सकता है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और बचाव के सभी उपाय अपनाने की जरूरत है। डॉक्टरों का कहना है कि अचानक मौसम बदलने से स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। ऐसे में लोगों को गर्म कपड़े पहनने, गर्म पानी पीने और संतुलित आहार लेने की सलाह दी गई है। ठंड से बचाव के लिए घर से बाहर निकलते समय पूरी तैयारी के साथ निकलने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कल कैसे रहेगा मौसम
शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा। दिन में हल्की धूप भी निकल सकती है लेकिन शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।


किसानों को हो रहा फायदा 
मौसम के मिजाज का असर बेशक जनजीवन पर पडऩे लगा है, लेकिन किसानों को काफी राहत मिली है। तापमान में कमी के कारण गेहूं की फसल की बढ़वार बेहतर हो सकेगी। साथ ही अन्य फसलों को भी फायदा होगा। लगातार धूप निकलने से किसान खाद का छिड़काव, दवाइयों का स्प्रे भी कर सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed