फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cold winds lasted the whole day, pleasant weather... mercury dropped by seven degrees

Chandigarh News: पूरे दिन चली ठंडी हवाएं, सुहावना हुआ मौसम...सात डिग्री गिरा पारा

Mon, 26 Jun 2023 02:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jun 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
Cold winds lasted the whole day, pleasant weather... mercury dropped by seven degrees
चंडीगढ़। सुखना लेक के पास के इलाकों में रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे जोरदार बारिश हुई, लेकिन आधा शहर सूखा रह गया। हालांकि पूरे दिन ठंडी हवाएं चलती रहीं, जिससे मौसम काफी सुहाना रहा। इसका असर तापमान पर दिखा और अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री नीचे आ गया। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को सुबह के समय लगभग पूरे शहर में काले बादल छा गए लेकिन सुखना लेक के आसपास ही बारिश हुई। अन्य जगह हल्की बूंदाबांदी हुई, जिसे मौसम विभाग दर्ज नहीं कर पाया। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस कम रहा। न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य जितना ही रहा। विभाग की तरफ से बताया गया है कि आमामी सात दिन तक शहर में बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर बारिश हो सकती है। इसकी वजह से तापमान पांच से सात डिग्री तक कम दर्ज किया जा सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि पिछले साल मानसून 30 जून को चंडीगढ़ में प्रवेश कर गया था, जिसकी वजह से शहर में अच्छी बारिश हुई थी। इस वर्ष जुलाई के पहले हफ्ते में मानसून के पहुंचने का पूर्वानुमान है। विभाग का कहना है कि सोमवार को भी शहर में बादल छाए रहेंगे और बारिश हो सकती है। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। मंगलवार को भी बारिश होने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन


अगले 48 घंटे में चंडीगढ़ में प्रवेश कर सकता है मानसून
चंडीगढ़ मौसम विभाग की तरफ से बताया गया कि मानसून अंबाला तक पहुंच चुका है। अनुमान जताया जा रहा है कि अगले 48 घंटे में पंजाब और हरियाणा के सभी हिस्सों को मानसून कवर कर लेगा। इसके साथ ही चंडीगढ़ में भी अगले 48 घंटे में मानसून के प्रवेश करने का पूर्वानुमान है। हालांकि, मानसून के आने से पहले से ही शहर में बारिश शुरू हो गई है। पिछले कुछ दिनों से शहर में बादल छाए हुए हैं और रुक रुक कर वर्षा हो रही है। मौसम विभाग ने पहले जुलाई के पहले हफ्ते में मानसून आने का पूर्वानुमान जारी किया था, लेकिन रुख बदलने से अब अगले 48 घंटे में मानसून के शहर में एंट्री लेने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed