फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Weather : Cold wave in Chandigarh, temperature also expected to fall

पहाड़ों की बर्फ से कंपकंपाया चंडीगढ़, अगले चार-पांच दिन भीषण सर्दी के लिए रहें तैयार

Tue, 29 Dec 2020 02:08 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Tue, 29 Dec 2020 02:08 AM IST
विज्ञापन
Weather : Cold wave in Chandigarh, temperature also expected to fall
चंडीगढ़ में लेक किनारे घूमने आए युवा सर्दी से बचने के लिए कंबल ओढ़ते दिखे। - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ में रविवार को हुई बारिश के बाद शीतलहर चलने से लोग कांपते नजर आए। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले चार से पांच दिन कड़ाके की ठंड पड़ेगी क्योंकि बर्फीली हवाएं चलने लगी हैं। इससे दिन के साथ रात के तापमान में भी गिरावट आने के आसार हैं। दिन का तापमान 14 डिग्री के नीचे और रात का तापमान चार डिग्री से नीचे आने का अनुमान है। 
विज्ञापन


अभी तक न्यूनतम तापमान चार डिग्री से ऊपर ही दर्ज किया गया है। इसमें दो डिग्री तक गिरावट आ सकती है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है, जो सुबह के वक्त सैर करते हैं और रात घर के बाहर बिताते हैं। सोमवार को दिन का तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री कम रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - हरियाणा में कड़ाके की ठंड जारी, आज फिर पड़ेगा पाला, ऐसे करें फसलों का बचाव 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते 24 घंटे में 4.3 एमएम बारिश दर्ज की गई। रविवार रात हुई बारिश के बाद मौसम में बदलाव आया है। सुबह भी बादल छाए थे, लेकिन बारिश नहीं हुई। हालांकि इस वजह से धूप हल्की निकली और इससे दिन का तापमान 14 डिग्री के करीब पहुंच गया। मैदानी इलाकों में बारिश के साथ पहाड़ों में अच्छी-खासी बर्फबारी दर्ज हुई है। अब बर्फ पिघलना शुरू होगी और इसके साथ पहाड़ों की हवाएं मैदानी इलाकों में आएगी। जब ये हवाएं चलेंगी तो स्वभाविक तौर पर दिन के तापमान में कमी आएगी। इसके साथ सुबह और शाम को धुंध छाई रहेगी।
 

 

नए साल पर रहेगी कड़ाके की ठंड

मौसम विभाग के अनुसार, इस साल नए साल के शुरुआत कड़ाके की ठंड से होगी। बर्फीली हवाओं को रोकने के लिए कोई भी मौसमी सिस्टम एक्टिव नहीं होगा। एक जनवरी के बाद नए सिस्टम के आने की संभावना बन रही है। ऐसे में बर्फीली हवाएं आती रहेंगी। इससे दिन के साथ रात का तापमान सामान्य से नीचे ही रहेगा। रात का तापमान तीन से पांच डिग्री तक रहने की संभावना है। जबकि दिन का तापमान भी सामान्य से नीचे रहेगा।

यह भी पढ़ें - मां वैष्णो देवी के भक्तों को बड़ी सौगात, रेलवे चलाएगा ये पांच जोड़ी ट्रेनें, देखें-पूरा शेड्यूल

अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम
मंगलवार सुबह धुंध छाई रही। शाम को भी धुंध छाने का अनुमान है। दिन का तापमान 16 डिग्री के आसपास और न्यूनतम तापमान चार डिग्री के बीच रहने की संभावना है। बुधवार को हल्के बादल छा सकते हैं। दिन का तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान चार डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। गुरुवार 31 दिसंबर को बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान छह डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed