फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cold wave halts, no relief from cold, hail will also fall

शीतलहर थमी, ठंड से राहत नहीं, ओले भी गिरेंगे

Sun, 03 Jan 2021 02:20 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 02:20 AM IST
विज्ञापन
Cold wave halts, no relief from cold, hail will also fall
सुखना लेक पर सेल्फी लेतीं युवतियां। - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। सिटी ब्यूटीफुल में कड़ाके की ठंड जारी है। पूरा दिन बादल छाए रहे। ट्राइसिटी के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी भी हुई। शीतलहर तो थम गई है, लेकिन सर्दी जारी रहेगी। शनिवार को अधिकतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री कम रहा। जबकि रात का तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा। मौसम विभाग ने अगले दो दिन अच्छी खासी बारिश की संभावना जताई है। साथ ही चार जनवरी को ट्राइसिटी में कई जगह ओले गिरने की संभावना है।
विज्ञापन

कुछ जगहों पर शुक्रवार रात भी बूंदाबांदी हुई। शनिवार सुबह धुंध नहीं थी, लेकिन बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने बताया है कि इस समय एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इसके साथ ही राजस्थान के पास एक चक्रवाती हवाओं का सिस्टम बना हुआ है। बंगाल की खाड़ी से भी नमी वाली हवाएं उत्तर दिशा की ओर से आ रही हैं। इस कारण दो से तीन दिन बारिश होने की संभावना है। सबसे अधिक बारिश की तीव्रता चार जनवरी को दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन

फिर चलेगी शीतलहर, गिरेगा तापमान
पांच जनवरी से सभी मौसमी सिस्टम कमजोर पड़ने लगेंगे। उसके बाद मौसम साफ होगा और दोबारा से बर्फीली हवाओं का चलना शुरू होगा। करीब चार से पांच दिन तक खूब ठंडी हवाएं चलेंगी। दरअसल मौसमी सिस्टम की वजह से पहाड़ों पर भी जमकर बर्फबारी होगी। जब मौसम साफ होगा तो हवाओं का चलना फिर से जारी होगा। चंडीगढ़ सहित पूरे उत्तर भारत में शुक्रवार रात तक शीतलहर जारी रही। कई जगह घना कोहरा भी छाया रहा। चंडीगढ़ में अब तक न्यूनतम तापमान 2.7 व अधिकतम तापमान सबसे कम 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम
पश्चिमी विक्षोभ के साथ चक्रवाती प्रवाह की वजह से अगले तीन दिन बारिश होने के आसार बने रहेंगे। चार जनवरी को ओले भी पड़ सकते हैं। अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 17 से 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान नौ से आठ डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है। बारिश के बाद तापमान में और गिरावट आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed