फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cold and strong... mercury reached 6.5 degrees Celsius at night, chances of rain from 21

Chandigarh News: ठंड और तेज...रात में 6.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा पारा, 21 से बारिश के आसार

Sat, 18 Jan 2025 01:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Cold and strong... mercury reached 6.5 degrees Celsius at night, chances of rain from 21
चंडीगढ़। शहर में ठंड का असर और तेज हो गया है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो सामान्य से एक डिग्री कम है। वहीं, अधिकतम तापमान भी सामान्य से दो डिग्री नीचे 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक अब 21 जनवरी से बारिश की संभावना है जिससे ठंड और बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन

विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते 21 और 22 जनवरी को शहर और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हालांकि ठंड के बीच प्रदूषण में कुछ राहत जरूर देखने को मिली है। शुक्रवार को चंडीगढ़ का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 250 के आसपास दर्ज किया गया जो पहले की तुलना में थोड़ा बेहतर है। इसके बावजूद यह स्तर स्वास्थ्य के लिए हानिकारक श्रेणी में आता है। विशेषज्ञों के अनुसार ठंड के कारण वायुमंडलीय परिस्थितियां स्थिर बनी रहती हैं जिससे प्रदूषण का फैलाव नहीं होता है। मौसम केंद्र के विशेषज्ञों का कहना है कि 21 जनवरी से शुरू होने वाली बारिश से न केवल ठंड बढ़ेगी बल्कि प्रदूषण स्तर में भी कमी आने की संभावना है।
विज्ञापन


आज भी रहेगी घनी धुंध
मौसम केंद्र के अनुसार शनिवार को भी शहर में घनी धुंध छाई रह सकती है। इससे सुबह और शाम के समय दृश्यता प्रभावित होने की संभावना है। शनिवार को दिन में हल्के बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बताया कि ठंड और कोहरे के मौसम में बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनें और घर से बाहर निकलने से पहले पर्याप्त सावधानी बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले पांच दिन का तापमान
तारीख- अधिकतम तापमान- न्यूनतम तापमान
22 जनवरी - 21 - 11
21 जनवरी - 21 - 11
20 जनवरी - 20 - 11
19 जनवरी - 20 - 10
18 जनवरी - 19 - 09
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed