{"_id":"8daff72d5283b0fd16a1230e10ab4e24","slug":"code-of-conduct-violation-notice-to-pawan-bansal","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता उल्लंघन पर बंसल को नोटिस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार संहिता उल्लंघन पर बंसल को नोटिस
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 01 Apr 2014 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूटी के उपायुक्त और चुनाव अधिकारी मोहम्मद शाईन ने चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने पर जहां चंडीगढ़ से कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार पवन कुमार बंसल को शोकॉज नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
वहीं, आचार संहिता का उल्लंघन करने पर चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष बीबी बहल को भी एडवाइजरी जारी की है। शोकॉज नोटिस के जरिए बंसल को तीन दिन के अंदर इस नोटिस का जवाब देने को कहा गया है।
विज्ञापन
जवाब न देने पर बंसल के खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। बंसल को यह नोटिस भारतीय जनता पार्टी के स्टेट एक्जीक्यूटिव मेंबर और वकील हितेश पंडित की शिकायत मिलने के बाद दिया गया है।
विज्ञापन
अपनी शिकायत में पंडित ने लिखा है कि बंसल 26 मार्च को चुनाव प्रचार के लिए मौली जागरां गए थे और उन्होंने अपने लिए एक धर्म विशेष के लोगों की सामुदायिक भावनाओं को भड़का कर वोट मांगे।
चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने कहा था कि मुस्लिम समुदाय के लोग बाबरी मस्जिद गिराने और गोधरा कांड को कभी नहीं भूल सकते हैं।
उपायुक्त ने अपने नोटिस में स्पष्ट किया है कि ऐसा बोल कर बंसल ने चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया है।
उधर, चंडीगढ़ टैरीटोरियल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बीबी बहल को भेजी एडवाइजरी में स्पष्ट किया गया है कि कांग्रेस को चुनाव प्रचार के दौरान किसी भी दूसरे उम्मीदवार की निजी जिंदगी की आलोचना करने से बचना चाहिए।
अगर भविष्य में भी ऐसा किया जाता है तो उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। यह एडवाइजरी भी भाजपा के स्टेट एक्जीक्यूटिव मेंबर हितेश पंडित की शिकायत पर दी गई है।
अपनी शिकायत में पंडित ने स्पष्ट किया है कि कांग्रेस की महिला विंग ने चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा की उम्मीदवार किरण खेर की निजी तौर पर टिप्पणी की थी।
ऐसा कर महिला विंग ने चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया था। उपायुक्त की ओर से इससे पहले कई और राजनीतिक दलों को भी इस तरह की एडवाइजरी जारी की गई है।