{"_id":"4ce5f2d965450da1d5b3ef6c17dda7bd","slug":"code-of-conduct-violation-difficult-for-sad-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता के उल्लंघन पर मुश्किल में शिअद, भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार संहिता के उल्लंघन पर मुश्किल में शिअद, भाजपा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 21 Mar 2014 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर से भाजपा प्रत्याशी अरुण जेटली के रोड शो ने भाजपा और शिअद को मुश्किल में डाल दिया है।
विज्ञापन
चुनाव आयोग ने इसे आचार संहिता का उल्लंघन मानते दोनों दलों को नोटिस थमाने के साथ 90-90 हजार रुपये जुर्माना भी ठोंक दिया है।
जेटली के मंगलवार को अमृतसर पहुंचने पर भाजपा-शिअद गठबंधन ने जोरदार रोड-शो किया था। इसकी शिकायत कांग्रेस ने चुनाव आयोग से करते हुए इसे मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन बताया था। कहा था कि सार्वजनिक संपत्ति पर अकाली-भाजपा गठबंधन के पोस्टर, झंडियां, बैनर आदि चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन हैं।
अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी रमिंदर सिंह ने वीरवार को बताया कि शिकायत पर संज्ञान लेते हुए अमृतसर के चुनाव अधिकारी ने शिअद और भाजपा के जिलाध्यक्षों को 90-90 हजार रुपए की जुर्माना राशि जमा कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
यह राशि उस खर्च की भरपाई होगी, जो कि प्रशासन द्वारा गठबंधन के पोस्टर, झंडियां, बैनर आदि उतारने पर आएगा।
रोड शो पर 24 घंटे में गठबंधन नेताओं को जवाब देने के लिए भी कहा है। पूछा गया है कि बिना अनुमति होर्डिंग्स और बैनरों का इस्तेमाल क्यों किया गया? रोड शो में अनुमति से ज्यादा वाहन क्यों शामिल हुए?।
विज्ञापन