फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cockroaches were served to students in food at the student centre, causing uproar

Chandigarh News: स्टूडेंट सेंटर पर विद्यार्थियों को खाने में परोसा कॉकरोच, हंगामा

Fri, 21 Jun 2024 06:11 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 06:11 AM IST
विज्ञापन
Cockroaches were served to students in food at the student centre, causing uproar
चंडीगढ़। पीयू के स्टूडेंट सेंटर पर बनी दुकानों में खाने के साथ विद्यार्थियों को वीरवार दोपहर को राजमा की दाल, पालक की सब्जी और पनीर के बड़े में कॉकरोच परोस दिए गए। थाली में कॉकरोच मिलने पर वहां हड़कंप मच गया। इस दौरान छात्रसंघ के सदस्यों ने दुकानों के किचन की जांच की तो स्वच्छता व्यवस्था ध्वस्त मिली। इस दौरान विद्यार्थियों के प्रदर्शन के बाद करीब 3:30 बजे सभी दुकानों को बंद कर दिया।
विज्ञापन


हुआ यूं कि पकवान दुकान से खाना ऑर्डर करने पर एक व्यक्ति की दाल में कॉकरोच मिला। इस पर छात्र संगठनों ने प्रदर्शन शुरू किया और दुकान का शटर बंद कर दिया। चार वॉर्डन समेत विद्यार्थियों ने स्टूडेंट सेंटर की सभी दुकानों की जांच की तो किचन में फंगस वाली गाजर, छोटे कीड़े और गंदगी मिली। पकवान दुकान के किचन में खाने में कॉकरोच दिखे, सड़े हुए बैंगन और आलू मिले। अन्य दुकानों पर भी साफ-सफाई नहीं थी।
विज्ञापन

पकवान में अधिक गंदगी होने पर डीएसडब्ल्यू प्रो. अमित चौहान ने उनका पांच हजार का चालान काटा। कॉफी हाउस के किचन में भी पर्याप्त सफाई नहीं दिखी, उनके किचन में पुराने चावल, खराब सूजी आदि चीजें मिली। उनका भी चालान काटा गया। इसके बाद सभी दुकानों को बंद कर दिया गया। डीएसडब्ल्यू की ओर से स्वच्छता के मानकों का पालन करने के लिए कहा गया। शुक्रवार को स्टूडेंट सेंटर पर सभी दुकानें सफाई होने और डीएसडब्ल्यू की ओर से गठित टीम निरीक्षण करेगी। इसके बाद दुकानों को खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article