{"_id":"655bc0586c945e11c7034de9","slug":"cockroach-found-in-snack-plate-in-famous-club-commotion-chandigarh-news-c-16-1-pkl1004-288411-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: नामी क्लब में डिनर करने आए थे वकील, क्रिस्पी कॉर्न में निकला मरा हुआ कॉकरोच, मचा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: नामी क्लब में डिनर करने आए थे वकील, क्रिस्पी कॉर्न में निकला मरा हुआ कॉकरोच, मचा हंगामा
Tue, 21 Nov 2023 01:53 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Nov 2023 01:53 AM IST
सार
मामला सामने आने पर क्लब में हड़कंप मच गया और वकील व उनके परिवार को मनाने का प्रयास शुरू कर दिया गया। जब स्नेक्स का आर्डर करने वाले वकील ने मरे पड़े कॉकरोच को ध्यान से देखने के लिए बोला तो यह पूरी तरह से साफ हो गया कि कॉकरोच क्रिस्पी कॉर्न बनाने के दौरान ही उसमें गिरा।
विज्ञापन
खाने में पड़ा कॉकरोच
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विस्तार
चंडीगढ़ के एक नामी क्लब में सोमवार रात उस समय हंगामा हो गया जब परोसे गए स्नैक्स में मरा हुआ कॉकरोच निकल आया। इसकी शिकायत क्लब प्रबंधन से की गई। मामले में शिकायतकर्ता पेशे से वकील हैं, जिसके चलते क्लब प्रबंधन उनकी मान-मनौव्वल में जुट गया। वकील ने मामले की शिकायत खाद्य सुरक्षा विभाग से कर दी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Punjab: पंजाब विधानसभा कवरेज में विपक्ष की अनदेखी, हाईकोर्ट पहुंचा मामला, 22 को होगी सुनवाई
विज्ञापन
बेटे का जन्मदिन मनाने आया था परिवार
बार काउंसिल ऑफ पंजाब एवं हरियाणा के पूर्व अध्यक्ष व वर्तमान सदस्य लेखराज शर्मा सोमवार देर शाम सेक्टर-3 थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले शहर के एक नामी क्लब में डिनर के लिए पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि उनके बेटे का जन्मदिन मनाने के लिए परिवार क्लब आया था। परिवार ने खाना ऑर्डर करने से पहले कुछ स्नैक्स आर्डर किए थे।
विज्ञापन
टेबल पर पहुंचे क्रिस्पी कॉर्न की प्लेट को उठाते हुए जब सर्व करना शुरू किया तो उनकी नजर प्लेट में मरे हुए कॉकरोच पर पड़ी। स्नेक्स में कॉकरोच को देख पूरे परिवार का मन बुरी तरह से खराब हो गया।
क्लब में मचा हड़कंप
मामला सामने आने पर क्लब में हड़कंप मच गया और वकील व उनके परिवार को मनाने का प्रयास शुरू कर दिया गया। जब स्नेक्स का आर्डर करने वाले वकील ने मरे पड़े कॉकरोच को ध्यान से देखने के लिए बोला तो यह पूरी तरह से साफ हो गया कि कॉकरोच क्रिस्पी कॉर्न बनाने के दौरान ही उसमें गिरा। क्लब प्रबंधन की दलीलों से पूरी तरह से असंतुष्टि जताते हुए लेखराज शर्मा ने खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी है।