फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coaching center running in basement, notice to DC and corporation commissioner

Chandigarh News: बेसमेंट में चल रहे कोचिंग सेंटर, डीसी व निगम आयुक्त को नोटिस

Thu, 01 Aug 2024 06:47 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 06:47 AM IST
विज्ञापन
Coaching center running in basement, notice to DC and corporation commissioner
चंडीगढ़। दिल्ली में एक कोचिंग संस्थान के बेसमेंट में तीन छात्रों की मौत से पूरे देश में हलचल है। चंडीगढ़ के भी कई जगह बेसमेंट में कोचिंग सेंटर व दुकानों का संचालन हो रहा है। सेक्टर-34 कोचिंग सेंटरों का हब है। यहां कई कोचिंग सेंटर बेसमेंट में कक्षाएं चला रहे हैं। अखबारों में खबर प्रकाशित होने के बाद बुधवार को पंजाब राज्य मानवाधिकार आयोग ने स्वतः संज्ञान लेते हुए डीसी व निगम आयुक्त को नोटिस जारी किया है। पंजाब राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति संत प्रकाश ने संबंधित अधिकारियों से अगली सुनवाई की तारीख तक या उससे पहले रिपोर्ट मांगी है। मामले में तीन सितंबर को सुनवाई होगी। इससे पहले अधिकारियों को अनुपालन रिपोर्ट देनी होगी। अमर उजाला ने भी बुधवार के अंक में बेसमेंट में चल रहे कोचिंग सेंटरों की खबर प्रकाशित की थी। बताया कि सेक्टर-34 में कुछ कोचिंग संस्थानों के बेसमेंट का उपयोग रीडिंग रूम या अन्य सहायक गतिविधियों के लिए किया जा रहा था, जो बिल्डिंग बायलॉज के अनुसार सही नहीं है। इसको लेकर यूटी प्रशासन के एस्टेट ऑफिस की इंफोर्समेंट टीम ने सेक्टर-34 के विभिन्न प्रमुख कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण किया और बेसमेंट में चल रही गतिविधियों को बंद करने के आदेश दिए। इन्हीं मामलों को देखते हुए पंजाब राज्य मानवाधिकार आयोग ने स्वत: संज्ञान लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed