फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CNG kit sales rise due to rising petrochemical prices

पेट्रो पदार्थों की बढ़ती कीमतों ने 50 फीसदी बढ़ाई सीएनजी किटों की बिक्री, बाजार में हैं उपलब्ध

Thu, 25 Jun 2020 12:32 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 25 Jun 2020 12:32 PM IST
विज्ञापन
CNG kit sales rise due to rising petrochemical prices
सीएनजी किट
पेट्रो पदार्थों की बढ़ती कीमत का असर दिखने लगा है। ट्राइसिटी में लोग अपने पेट्रोल वाहनों में सीएनजी किट लगवाने पर जोर दे रहे हैं। इससे महीने में होने वाले पेट्रोल खर्च में 50 से 55 प्रतिशत तक की बचत हो सकती है। चंडीगढ़ में ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी से मंजूर कई कंपनियों की सीएनजी किट 31 से 38 हजार रुपये में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


पिछले दो सप्ताह से पेट्रोल और डीजल की कीमत में अप्रत्याशित वृद्धि हो रही है। दो और चारपहिया वाहनों का इस्तेमाल करने वालों की जेब पर 2000 से 2500 रुपये का अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है। यही वजह है कि लोग अब सीएनजी की तरफ बढ़ रहे हैं। चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में सीएनजी किट लगवाने वाले वाहनों की संख्या में 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हो गई है।
विज्ञापन


जानकारों का कहना है कि पेट्रोल वाहन में सीएनजी किट लगवाई जा सकती है। सीएनजी पेट्रोल से 50 से 55 फीसदी तक सस्ती पड़ती है। गाड़ी की पावर में भी कोई कमी नहीं आती है। बजट को कंट्रोल करने के लिए सीएनजी लोगों के लिए बेहतर विकल्प है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये किट बाजार में उपलब्ध

सीएनजी किटों के प्रकार कीमत
टमेसेटो एस्ले 38000
ग्रीको (ओएमबीएल) 36000
आईराइज 32000
मीजो 31000
नोट : ये ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा से मंजूरशुदा सीएनजी किट उपलब्ध हैं।

ट्राइसिटी में लगेंगे चार और सीएनजी पंप
सीएनजी की बढ़ती मांग को देखते हुए पेट्रोलियम कंपनियां ट्राइसिटी में चार और नए पंप लगाने की तैयारी कर रही हैं। कई कंपनियों ने भूमि भी खरीद ली है। चंडीगढ़ में पांच सीएनजी पंप हैं, दो और लगने की तैयारी में हैं। ट्राइसिटी में अभी कुल 12 सीएनजी पंप संचालित हो रहे हैं।

15 प्रतिशत बिक्री हुई कम

दो सप्ताह से पेट्रो पदार्थों की बढ़ती कीमत का असर पेट्रोल और डीजल की बिक्री पर भी पड़ा है। चंडीगढ़ में 15 प्रतिशत कम बिक्री हो गई है। यदि यही हाल रहा तो हालात और खराब हो जाएंगे।
- अमनदीप सिंह, जनरल सेक्रेटरी, चंडीगढ़ पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन

1200 सीसी वाहन पर प्रति किमी ढाई रुपये खर्च
सीएनजी विशेषज्ञों ने बताया कि 1200 सीसी पेट्रोल वाहन में लगभग 5.50 प्रति किलोमीटर का खर्च आता है, इसके विपरीत जिस वाहन में सीएनजी प्रयोग की जाती है, उसमें प्रति किमी ढाई रुपये खर्च आता है। 1000 सीसी की कार में यह खर्च और कम हो जाता है।

पेट्रो पदार्थों की बढ़ती कीमत से सीएनजी किट लगवाने वालों की संख्या में 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है। हम अपने सेंटरों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए लोगों को अप्वाइंटमेंट देकर बुला रहे हैं।
- संदीप शर्मा, संचालक, चंडीगढ़ सीएनजी सेंटर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed