फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM's OSD sent defamation notice to Congress MLA Khaira

Chandigarh News: सीएम के ओएसडी ने कांग्रेस विधायक खैरा को भेजा मानहानि का नोटिस

Sat, 26 Jul 2025 09:27 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 09:27 PM IST
विज्ञापन
CM's OSD sent defamation notice to Congress MLA Khaira
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। सीएम भगवंत सिंह मान के ओएसडी राजबीर सिंह ने कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा को मानहानि का लीगल नोटिस भेजा है। नोटिस में खैरा से 72 घंटे के भीतर लिखित माफी मांगने की मांग की गई है। ओएसडी राजबीर सिंह का कहना है कि खैरा ने उनके खिलाफ झूठे, बेबुनियाद और मनगढ़ंत आरोप लगाए जिससे उनकी छवि को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर सोमवार तक माफी नहीं मांगी गई तो वे कानूनी कार्रवाई करेंगे। यह मामला उस समय सामने आया है जब खैहरा लगातार आप सरकार और मुख्यमंत्री मान पर निशाना साध रहे हैं। पंजाब में 144 टोयोटा हाइलक्स गाड़ियों की खरीद को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। खैरा ने हाल ही में पंजाब पुलिस के लिए खरीदी गई 144 टोयोटा हाइलक्स गाड़ियों को लेकर सरकार पर करीब 15 करोड़ रुपये के नुकसान का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि थोक में की गई खरीद के बावजूद गाड़ियों पर कोई छूट नहीं ली गई जो दर्शाता है कि यह एक बड़ा घोटाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed