फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CM's instructions to complete 80 pending announcements soon.

Chandigarh News: सीएम की 80 लंबित घोषणाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश

Fri, 01 Dec 2023 07:59 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Dec 2023 07:59 PM IST
विज्ञापन
CM's instructions to complete 80 pending announcements soon.
मुख्य सचिव ने समीक्षा बैठक आयोजित की, कहा- रजिस्ट्री व प्रोजेक्ट की रूपरेखा संबंधी कार्य एक माह में पूरा करें
विज्ञापन

चंडीगढ़। मुख्य सचिव संजीव कौशल ने शुक्रवार को सीएम की 80 लंबित घोषणाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मुख्यमंत्री घोषणाओं में जिन विकास कार्यों के लिए भूमि की आवश्यकता है, उनके लिए भूमि संबंधी औपचारिकताएं जल्द से जल्द पूरी की जाएं ताकि विकास कार्यों को तुरंत अमलीजामा पहनाया जा सके। जिलों में अधिकारी परियोजनाओं के लिए भूमि की रजिस्ट्री, डीपीआर, प्रोजेक्ट की रूपरेखा संबंधी सभी कार्य एक महीने में पूरा करें और सभी लंबित योजनाओं को त्वरित गति से पूरा करने के लिए सकारात्मक सोच के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने समय-समय पर जो घोषणाएं की हैं, इन्हें अमलीजामा पहनाना अधिकारियों का दायित्व बनता है ताकि जनता को उनका समय पर लाभ मिल सके। बैठक में मुख्य सचिव ने लोक निर्माण विभाग की 21, स्वास्थ्य विभाग की 41 और शहरी स्थानीय निकाय विभाग की 18 घोषणाओं की विस्तार से समीक्षा की। मुख्य सचिव ने कहा कि इन योजनाओं को पूरा करने के लिए संबंधित जिलों के जन प्रतिनिधियों से भी सहायता ली जा सकती है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग के जिन डैमेज स्वास्थ्य केंद्रों के लिए अतिरिक्त भूमि उपलब्ध नहीं है। उनके स्थान पर ही नए स्वास्थ्य केन्द्र बनाने को लेकर तेजी से कार्रवाई की जाए। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त एवं योजना अनुराग रस्तोगी, अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डाॅ. जी अनुपमा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सभी जिलों के उपायुक्त बैठक से ऑनलाइन जुड़े।


इन परियोजनाओं के जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए
मुख्य सचिव ने फरीदाबाद में रेलवे अंडर पास व पाथवे अंडरब्रिज का निर्माण, बल्लभगढ़ से गांव खोरी तक चार मार्गीय सड़क, सोहना रोड पर बल्लभगढ़ में डबल फ्लाईओवर का निर्माण, हिसार में डाटा से लोहारी राघो तक सड़क को चौड़ा करना, बेरी में बाईपास का निर्माण, बादली से इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक चारमार्गीय सड़क का निर्माण, छुछकवास में बाईपास का निर्माण, उचाना में बाईपास का निर्माण, पिनंगवा व पुन्हाना बाईपास, जामुवास से कलारपुर सड़क मार्ग, घिड़ा में रेस्ट हाउस का निर्माण, पलवल के हसनपुर में यमुना नदी पर बन रहे पुल को जोड़ने और सोनीपत में एनएच-44, से एनएच-334बी को जोड़ने वाली परियोजनाओं पर जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके अलावा डॉ. मंगलसेन मैमोरियल भवन रोहतक, नगर परिषद सिरसा व रेवाड़ी के नए भवन, समालखा में शहीद अजमेर सिंह लाइब्रेरी का निर्माण, कुरुक्षेत्र में माता सावित्री बाई ज्योतिबा फुले होस्टल, लाइब्रेरी, म्यूजियम, रिसर्च सेंटर और सांस्कृतिक केन्द्र का निर्माण और बस स्टैंड होडल के निर्माण के बारे में भी आवश्यक कार्रवाई जल्द पूरी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed