{"_id":"5bd35620bdec2269a20781ab","slug":"cm-will-take-decision-on-the-minister-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"#MeToo मामले में फंसे पंजाब के मंत्री की हो सकती है छुट्टी, महिला अधिकारी को किया था मैसेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
#MeToo मामले में फंसे पंजाब के मंत्री की हो सकती है छुट्टी, महिला अधिकारी को किया था मैसेज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 27 Oct 2018 09:06 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘मीटू’ मामले में फंसे पंजाब सरकार के मंत्री के भविष्य का फैसला मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्राइल दौरे से लौटने के बाद होगा। खास बात यह है कि आरोपी मंत्री भी इन दिनों विदेश दौरे पर हैं। वहीं शिकायतकर्ता महिला अधिकारी ने अब मुद्दे पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है। इस बीच राजनीतिक हलकों में यह माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री के लौटते ही आरोपी मंत्री की छुट्टी हो सकती है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री और आरोपी मंत्री के बीच विभिन्न मुद्दों पर बिगड़े संबंधों को लेकर यह कयास लगाए जा रहे हैं कि उनकी कुर्सी जा सकती है। इसकी एक वजह यह भी है कि आरोपी मंत्री जोकि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के काफी निकट रहे हैं, के संबंध अब आलाकमान से भी बहुत अच्छे नहीं रह गए हैं। दरअसल, कैप्टन सरकार के दूसरे कैबिनेट विस्तार का उक्त मंत्री ने विरोध ही नहीं किया था, बल्कि इस संबंध में आलाकमान से भी कैप्टन की शिकायत कर दी थी।
विज्ञापन
यही नहीं, वे कई विधायकों के साथ आलाकमान के सामने उप मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग लेकर भी पहुंच गए थे। तब आलाकमान ने ऐसा करने से साफ इनकार करते हुए न सिर्फ बैरंग लौटाया, बल्कि इसके बाद मंत्री को तरजीह देना भी बंद कर दिया। इस पूरे घटनाक्रम ने सीएम और मंत्री के बीच फासला और बढ़ा दिया था।
विज्ञापन